दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने के लिए लगेंगे परीक्षण शिविर : DC मुकेश रेपसवाल

by
एएम नाथ। चम्बा :   उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने जानकारी बताया कि ज़िला प्रशासन के सहयोग से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (अलमिको) मोहाली पंजाब द्वारा एनएचपीसी के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 25 सितम्बर को  ज़िला कल्याण अधिकारी कार्यालय करियाँ, 26 सितम्बर को कार्यालय ग्राम पंचायत भरमौर तथा 28 सितंबर को आवासीय आयुक्त कार्यालय किलाड़ पांगी में परीक्षण शिविर आयोजित होंगे। जिसके लिए समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि शिविर में जिला से सम्बन्धित दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिको की सुविधा के लिए व्हील चेयर, साईकल, मोटराईज ट्राई साईकल के उपकरण कैचज, वोकिंक स्टिक इत्यादि निशुल्क प्रदान करने के लिए परीक्षण किया जायेगा यद्यपि आंखों का चश्मा व दांतो के लिए परीक्षण इन शिविरों में नहीं किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या इससे अधिक हो उक्त शिविरो में भाग लेकर योजना का लाभ उठा सकते है। जिसके लिए दिव्यांगता का यूडीआईडी की छायाप्रति एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र जो कि जिला मेडिकल वार्ड, मुख्य चिकित्सा अधिकारी या सक्षम प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। इसके अलावा तीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ आय प्रमाण पत्र जो कि नियोक्ता, ग्राम पंचायत प्रधान, तहसीलदार व सक्षम प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो तथा मासिक आय अधिकतम 22 हज़ार 500 रुपए होनी चाहिए।
उपायुक्त ने बताया कि जिन दिव्यांगजनो का यूडीआईडी कार्ड नही बना हो वो अपना यूडीआईडी कार्ड स्वंय या लोक मित्र केन्द्र के माध्यम से http://www.swavlambancard.gov.in/pwd/application वेबसाईट पर आनलाईन आवेदन करके बनवा सकता है।
उन्होंने यह भी बताया कि इच्छुक वरिष्ठ नागरिका जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है वो परीक्षण शिविर अपने आय प्रमाण पत्र जा कि नियोक्ता , ग्राम पंचायत प्रथान,तहसीलदार व सक्षम प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो तथा मासिक आय अधिकतम 15 हज़ार रुपये रु० होनी चाहिए।
इसके इसके अलावा स्वयं का पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य रहेगा।
अधिक जानकारी के लिए जिला दूरभाष न० 8219468274, 9625538919 तथा पांगी के लिए  9418552109, 8580685509, 8352844397 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शून्य दाखिलों वाले 103 स्कूल होंगे बंद : कम छात्र संख्या वाले 443 स्कूलों को ‘मर्ज’ करने की तैयारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। राज्य शिक्षा निदेशालय ने उन स्कूलों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हे शक्ति दुबे …….जिस ने UPSC की परीक्षा में किया टॉप……किस विषय में दी थी परीक्षा

प्रयागराज की शक्ति दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिविल सेवा परीक्षा 2024 में पहला स्थान हासिल किया है. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार का अपना खजाना खाली तो मंदिरों के खजाने पर नजर : भाजपा ने सुक्खू सरकार के फैसले पर उठाए सवाल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल आर्थिक संकट से जूझ रहा है और हिमाचल सरकार का खजाना भी खाली है. वही अब हिमाचल सरकार की मंदिरों के खजाने पर नजर है। प्रदेश में 35...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पाठशाला (कन्या) भंगरोटू की छात्राओं को देई कार्यक्रम के तहत करवाया मेडिकल कालेज नेरचौक का एक्सपोजर विजिट

मंडी 5 दिसंबर: बाल विकास परियोजना सदर के पर्यवेक्षक वृत्त नेरचौक द्वारा मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) भंगरोटू की बारहवीं कक्षा की विज्ञान विषय की छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के...
Translate »
error: Content is protected !!