दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत- डी.सी कुल्लू

by
कुल्लू : उपयुक्त कुल्लू तारुल एस रवीश ने आज अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर दिवस पर सांफिया फाउडेंशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार व जिला प्रशासन दिव्यांगजनों को और बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं व कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं तथा जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों कल्याण के लिए कई कदम उठाए गये है तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी
इस दौरान दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों से बातचीत के दौरान उनकी समस्याओं को सुना और हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने तीन दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर प्रदान की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू ,डॉ एन.आर पवार ने उपायुक्त को दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली चिकित्सा सुविधाओं के बारे अवगत कराया।
डॉ रेखा ठाकुर जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र प्रभारी ने उपायुक्त को जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र क्षेत्रीय अस्पताल ,कुल्लू द्वारा दी जा रही सुविधाओं व थेरेपी सेवाओं फिजियोथेरेपी , ऑक्यूपेशनल थेरेपी , स्पीच थेरेपी , स्पेशल एजुकेशन के बारे में जानकारी दी ।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उषा , मेडिकल अधिकारी डॉ. मरीचिका , आश अभिभावक संघ के अध्यक्ष राकेश व अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड बनाने के लिए 21 को खंड स्तर पर लगेंगे शिविर : ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार दिए जाने हैं राशन कार्ड

एएम नाथ। हमीरपुर 19 अगस्त। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी प्रवासी श्रमिकों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार राशन कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए 21 अगस्त को जिला हमीरपुर के सभी विकास खंडों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

. राघव की बर्खास्तगी के विरोध में आए तीन चिकित्सक संगठन …सामूहिक अवकाश पर जाएंगे

एएम नाथ : शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में डा. राघव की बर्खास्तगी के फैसले ने प्रदेश के डॉक्टर संगठनों को आमने-सामने ला दिया है। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए), हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी जतिन लाल बोले..जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर न दें ध्यान

रोहित जसवाल।  ऊना, 12 मार्च. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की किसी प्रकार की कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुसार नियमित रूप...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव का चुनावी बिगुल : पंजाब में होंगे 20 अक्तूबर को ग्राम पंचायतों के चुनाव : सरकार ने की अधिसूचना जारी

चंडीगढ़ :पंजाब में अक्तूबर में ग्राम पंयाचत चुनावो को लेकर्हों आखिर स्थिति साफ करते हुए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके मुताबिक पंचायत चुनाव 20 अक्टूबर को होगे। इस सबंधी एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी टू...
Translate »
error: Content is protected !!