दिसंबर तक तैयार होगा पंजावर का हिमकोफेड कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र

by
चेयरमैन विक्रम शर्मा डिक्की ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण, लोनिवि को तेजी लाने के निर्देश
रोहित जसवाल।  ऊना, 17 सितंबर. हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (हिमकोफेड) के चेयरमैन विक्रम शर्मा डिक्की ने वीरवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंजावर में निर्माणाधीन हिमकोफेड कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और शेष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन इस कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र का कार्य दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विक्रम शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए तथा निर्माण में अनावश्यक देरी न हो।
उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का भी जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन निर्माण में निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता मापदंडों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्माण के प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी करने तथा शेष कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा।
विक्रम शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। पंजावर में बनने वाला हिमकोफेड कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र सहकारिता से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा के रूप में विकसित होगा। केंद्र के माध्यम से सहकारी संस्थाओं से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि परियोजना का कार्य दिसंबर तक पूरा कर भवन को उपयोग में लाने का प्रयास किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े संस्थानों को इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग हरोली के एक्सियन नितिन चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री सुखराम चौधरी पर हाथ उठाने वाले व्यक्ति ने मांगी माफी : मामला शांत

पांवटा साहिब। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के श्यामपुर बूथ पर 12 नवंबर को चुनाव के दिन शाम को हुए हंगामे का मामला शांत हो गया है। क्योंकि इस मामले में ऊर्जा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SDM ऑफिस खरड़ को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

सुबह करीब 9:30 बजे आई धमकी भरी ईमेल एएम नाथ। मोहाली : एसडीएम कार्यालय खरड़ में आज उस समय हड़कंप मच गया जब SDM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यूको आरसेटी ने किया 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का सफल आयोजन : 28 जनवरी से शुरू होगा ड्राइविंग ट्रेनिंग प्रशिक्षण, प्रशिक्षण के इच्छुक कर सकते हैं आवेदन

30 लोगों ने प्रशिक्षण में लिया भाग, बैंकिंग व स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की दी जानकारी  एएम नाथ।  बिलासपुर, 27 जनवरी: यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बिलासपुर के माध्यम से जिला की हरलोग पंचायत...
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने अधिकारियों के साथ की ऑनलाइन बैठक बद्दी में स्व-गणना 2027 को लेकर प्रशासन सक्रिय एसडीएम ने अधिकारियों के साथ की ऑनलाइन बैठक

बद्दी, 25 मई (तारा) : उप-मण्डलाधिकारी डॉ. संजीव कुमार धीमान ने सोमवार को ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपमण्डल बद्दी के सभी विभागाध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एसडीएम...
Translate »
error: Content is protected !!