दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में उपलब्ध होगा आलू का बीज- डॉ कुलदीप धीमान

by

25 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध होगा बीज
चंबा, 30 नवंबर :
जिला के किसानों को दिसंबर माह के पहले सप्ताह में आलू का बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि दिसंबर और जनवरी माह में जिला चंबा के किसान अपने खेतों में आलू की बिजाई करते है। जिला चंबा में रबी मौसम में लगभग 120 हैक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खेती की जाती है I
उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिला चंबा के लिए कुफरी ज्योति किसम का 1750 क्विंटल आलू का बीज मंगवाया गया है I हिमाचल सरकार द्वारा आलू के बीज का मूल्य भी तय कर दिया गया है और कृषि निदेशालय द्वारा जिला चंबा के लिए मांग के अनुसार आलू के बीज का आवंटन भी कर दिया है I दिसम्बर महीने के पहले सप्ताह में बीज कृषि विभाग के विक्रय केन्द्रों में उपलब्ध हो जाएगा I इस वर्ष बीज सभी किसानों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 25 प्रतिशत अनुदान पर दिया जायेगा I
कुलदीप धीमान ने बताया कि रबी मौसम में आलू की खेती मुख्यता विकास खंड सलूणी, तीसा व चंबा में की जाती है I इन विकास खण्डों के मुकाबले अन्य विकास खण्डों में आलू की खेती के अंतर्गत क्षेत्रफल कम है I रबी मौसम में जिला चंबा के विकास खंड सलूणी में सबसे अधिक लगभग 80 हेक्टर क्षेत्रफल आलू की खेती की जाती है I
उन्होंने बताया कि 30 नवम्बर को बारिश हो जाने के कारण खेतों में पर्याप्त नमी भी हो गई है I अब किसान आलू की विजाई के लिए अपने खेत तैयार कर सकते हैं खेतों की जुताई करते समय प्रति बीघा में 20 किबंटल गली सड़ी देसी खाद खेतों में डाल कर मिट्टी के साथ मिला दें I इसके साथ अधिक पैदावार लेने के लिए 20 किलोग्राम यूरिया, 40 किलोग्राम 12:32:16 तथा 8 किलोग्राम म्यूरेट ऑफ़ पोटाश प्रति बीघा की दर से डाले I
डॉ धीमान ने बताया कि बिजाई के समय पंक्ति से पंक्ति की दूरी 2 फुट तथा कंद से कंद की दूरी 8 इंच रखें I इस प्रकार एक बीघा में आलू की बिजाई के लिए 2 क्विंटल बीज आलू की आवश्यकता होती है I खरपतबार नियंत्रण के लिए बिजाई के एक महीने बाद आलू के खेतों की गुडाई करें और यदि बीज आलू के अंकुरण से पहले खरपतबार अधिक उग जाएँ तो खरपतवारनाशी दवाई का स्प्रे करें I

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

251 जिला परिषद सीटों में से केवल 98 जीतने के बावजूद भाजपा फैला रही है भ्रामक जानकारीः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के निकट पोआबो गांव में वन विभाग द्वारा लगभग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

100 से ज्यादा कर्मचारियों को दे चुके कारें : गार्ड से अधिकारी तक की चमकेगी किस्मत, लकी ड्रॉ से मिलेगी कार

एमके भाटिया की नई पहल, 35 कर्मचारियों के नाम होंगे शामिल; बेहतर प्रदर्शन करने वालों को कार देने की परंपरा भी रहेगी जारी चंडीगढ़। दिवाली पर अपने कर्मचारियों को कारें उपहार में देने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने तीन साल सदन के भीतर और बाहर झूठ बोलकर ही बिताए : जयराम ठाकुर

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को नियम 75 के तहत विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपा हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र में दिखा विपक्ष का प्रचंड प्रहार नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के खिलाफ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका कर रही थी शादी की जिद, विवाहित प्रेमी ने दोस्त के साथ मिल मार डाला, शव को तेजाब से जलाया

बिलारी कोतवाली के पूर्वी सीमांत मल्लपुर जन्नू गांव निवासी 20 वर्षीय युवती की शादी करने की जिद पर उसके विवाहित प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। शव...
Translate »
error: Content is protected !!