दीप शिखा कौशल ने छात्राओं को स्वयं यातायात नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई

by
सड़क सुरक्षा अभियान के 26वें दिन तीन कार्यक्रम आयोजित
ऊना, 12 फरवरी: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 26वें दिन सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग एवं एनजीओ हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद के संयुक्त तत्वाधान में लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष कन्या राजकीय महाविद्यालय, कोटला खुर्द ऊना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, ऊना रमेश चंद कटोच ने कहा कि सड़क पर पैदल व वाहन चलाते समय सभ्य व्यवहार एवं रवैया अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का वाहन चलाते समय हुडदंगबाजी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने डिप्पर, हैल्मेट, सुरक्षा बेल्ट आदि के महत्व सहित आवश्यक यातायात नियमों बारे अवगत करवाया।
हिमात्कर्ष महाविद्यालय की वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप शिखा कौशल ने सड़क सुरक्षा एहतियातों को नारी समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया एवं उन्होंने छात्राओं को स्वयं यातायात नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर महाविद्यालय की ओर से पूजा कपिला, रमा कंवर, कविता गोयल, ममता पठानिया, नीना कुमारी सहित समस्त स्टाफ व छात्राएं भी उपस्थित रहीं।
इसके अतिरिक्त होंडा सैंटर ऊना में एआरटीओ सचिन्द्र चैधरी ने पाॅवर प्वाईंट प्रेजेंटेशन से उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा पर विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। आरटीओ और एमवीआई द्वारा ड्राईविंग टेस्ट के दौरान लाईसेंस आवेदकों को भी यातायात नियमों की जानकारी दी गई और आहवान किया कि इन सुरक्षा नियमों को केवल नियम न समझें बल्कि इनको अपने जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बनाकर स्वयं और अन्यों की जीवन रक्षा में अपनी पूर्ण सहभागिता दें।
खेल गतिविधियों से किया यातायात नियमों बारे जागरुक
अभियान के तहत परिवहन विभाग एवं युवा सेवाएं व खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में इंदिरा स्टेडियम, ऊना में बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ डाॅ एस के बंसल तथा हाॅकी व फुटबाल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ने किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा बारे जागरूक किया गया तथा खिलाड़ियों को टी-शर्ट भी वितरित की गई। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी ऊना कुलदीप शर्मा, कोच चंद्रमोहन, आशीष सेन, संजय कुमार, प्रिंस पठानिया भी उपस्थित थे। खेल प्रतियोगिता के सम्मापन समारोह में खिलाड़ियों को ’सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ संस्कृति को विकसित किए जाने के उद्देश्य से कार्यशाला भी आयोजित की गई। कार्यशाला में सड़क सुरक्षा पोस्टर सामग्री व स्मृति चिन्ह वितरित किए गए और आहवान किया कि युवा शक्ति सड़क यातायात नियमों के प्रति सचेत, गंभीर एवं जागरूक होकर अपनी अह्म सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 18 अप्रैल : गढ़शंकर : गांव नूरपुर जट्टां में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के 15 अंग फाड़कर बेअदबी करने का मामला सामने आया है। बेअदबी की सूचना मिलने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस ने हैंडलूम हैंडक्राफ्ट निगम का प्रभारी 18 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

एएम नाथ।  चंबा  :  हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कॉरपोरेशन चंबा के प्रभारी को रंगे हाथ विजिलेंस की टीम ने धर दबोचा। विजिलेंस की टीम ने एएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई में योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लक्कड़ बाजार स्कूल में नशीली दवाइयों के दुरुपयोग बारे किया जागरूक : दोस्तों की बुरी संगत को त्यागने व अपने जीवन में किसी भी प्रकार के उतार-चढ़ाव में मानसिक परेशानी होने पर अपने अभिभावकों के साथ व अध्यापकों के साथ जानकारी सांझा करने का सुझाव

शिमला, 28 जून – बाल संरक्षण अधिकारी रमा कंवर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत जिला व बाल संरक्षण इकाई शिमला द्वारा नशीली दवाइयों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज़ के लाभार्थियों का आंकड़ा 4.20 लाख के पारः डीसी

ऊना जिला ऊना में कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज़ लगाने का आंकड़ा 4.20 लाख के पार पहुंच गया है। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में...
Translate »
error: Content is protected !!