दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे जाने के मामले दिल्ली पुलिस ने 1 ग्रिफ्तार

by

नई दिल्ली : पंजाब और हरियाणा में तलाशी के बाद, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने सितंबर में आईएसबीटी फ्लाईओवर की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे जाने के मामले में लगभग 35 साल की उम्र के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। सूत्रों ने बताया कि प्रतिबंधित एसएफजे के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने उन्हें पैसे की पेशकश की थी। शख्स की पहचान मालक सिंह के रूप में हुई है और उसे हरियाणा के कुरूक्षेत्र से हिरासत में लिया गया।
सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने बताया पुलिस को ‘सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे)’ के हैंडलर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने नौकरी के लिए धन-संबंधी लाभ का वादा किया था।सूत्रों ने बताया कि पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए मालक सिंह से पूछताछ की जा रही है। सितंबर में, दिल्ली पुलिस ने एक घटना के बाद आईपीसी की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था, जिसमें कश्मीरी गेट फ्लाईओवर के नीचे की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे पाए गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वित्तीय घाटा पूरा करने के लिए नहीं बिकेगी Powercom की संपत्तियां, हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक लगाई रोक

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार को सरकारी संपत्तियों के जरिए राजस्व जुटाने की योजना को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पावरकॉम की संपत्तियों के हस्तांतरण पर रोक लगा दी।...
article-image
पंजाब

केंद्र द्वारा यूनिफाइड पेंशन स्कीम के लिए जारी अधिसूचना कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा धोखा है : पीएसएसएफ

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कर्मचारी पिछले 21 वर्षों से बंद की गई पुरानी पेंशन योजना को लेकर सरकार के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन केंद्र की मोदी...
article-image
पंजाब

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत

चंडीगढ़ :  पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के खिलाफ कथित बयान को लेकर विवादों में घिरे नेता प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से  अंतरिम राहत मिली है। हाईकोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!