दु:खद: कोलडैम जलाशय में गिरा वाहन, दो युवकों की मौत

by

एएम नाथ। मंडी : पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत पुलिस चौकी सलापड़ के क्षेत्र में निर्माणाधीन सलापड़-तत्तापानी मार्ग पर मुनाली खड्ड के समीप एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां एक गाड़ी अनियंत्रित होकर कोलडैम जलाशय में जा गिरी, जिससे उसमें सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की शिनाख्त नागिन चंद पुत्र बाबू राम (29) और कुलदीप सिंह पुत्र मुंशी राम (25) दोनों निवासी गांव पंजोलठ डाकघर बटवाड़ा तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों शवों को रिकवर कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की मतदाता सूचियों में पंजीकरण अब 16 सितंबर तक

रोहित भदसाली। हमीरपुर 27 अगस्त। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की मतदाता सूची तैयार करने के लिए संशोधित कार्यकम जारी किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल-डीजल – वाजिब कारणों पर प्रमाणित कंटेनरों में ले सकेंगे

रोहित जसवाल : ऊना, 3 फरवरी. ऊना जिले में लोग पेट्रोल पंपों से वाजिब कारणों पर पेट्रोल और डीजल प्रमाणित कंटेनरों में ले सकेंगे। पेट्रोल और डीजल की अवैध पैकेजिंग में बिक्री को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फलाचन घाटी में रज्जु मार्ग बना हादसों का रास्ता : ट्रॉली से स्कूल लौट रही छात्रा की दो उंगलियां कटीं

बेली ब्रिज बहने के एक साल बाद भी सुरक्षित पुल का इंतजार, ग्रामीण बोले- स्थायी पुल बनने तक बनाया जाए मजबूत अस्थायी पैदल पुल गुशैणी/बंजार (परस राम भारती)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 460 करोड़ रुपये वितरित: 1899 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि शीघ्र की जाएगी वितरित

 एएम नाथ। शिमला : पर्यटन विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की आज यहां समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के...
Translate »
error: Content is protected !!