दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग स्टेशन लाहौल स्पीति में ताशीगंग : यहां कुल 8 से 10 घर, 62 मतदाता

by

एएम नाथ। शिमला  :  दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग स्टेशन हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में ताशीगंग है। यहां कुल 62 मतदाता हैं।  ताशीगंग मतदान केंद्र समुद्र तल से 15 हजार 256 फीट की ऊंचाई पर है। ताशीगंग करीब आधा वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां कुल 8 से 10 घर हैं। सर्दियों में यहां का तापमान माइनस  40 डिग्री तक पहुंच जाता है।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश का ताशीगंग गांव लोकसभा चुनाव 2024 में सुर्खियों में है।।62 मतदाताओं वाले ताशीगंग गांव के लोगों और चुनाव विभाग ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मतदान केंद्र को सजाया है। मतदान के दौरान पोलिंग पार्टी पारंपरिक वेशभूषा में चुनाव ड्यूटी करेगी। यहां सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. मतदाताओं के लिए दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

‘तीनों बार हुआ है सौ फीसदी मतदान :  आपको बता दें कि ताशीगंग मतदान केंद्र 2019 में बनाया गया था। ताशीगंग ठंडे रेगिस्तान के नाम से मशहूर लाहौल स्पीति जिले की स्पीति घाटी में स्थित है। ताशीगंग मतदान केंद्र समुद्र तल से 15256 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां तीनों बार सौ फीसदी मतदान हुआ है। यह साल में छह से सात महीने बर्फ से ढका रहता है। यहां ऑक्सीजन की कमी रहती है।

‘कुल 57 सीटों पर 1 जून को होगी वोटिंग : बताते चलें कि 18वीं लोकसभा का प्रचार खत्म हो गया है। इस बार का चुनाव 7 चरणों में संपन्न हो रहा है। एक जून को कुल 57 सीटों पर वोटिंग होगी।  57 सीटों में बिहार की 8 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, झारखंड की तीन सीटें, ओडिशा की छह सीटें, पंजाब की 13 सीटें, यूपी के पूर्वांचल की 13 सीटें, बंगाल की नौ और चंडीगढ़ की एक सीट पर वोटिंग होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने की सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता : ब्रह्मपुर में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख रुपये की राशि की दी स्वीकृति

रोहित जसवाल। ऊना, 3 दिसंबर। उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक उनके कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में भूतपूर्व सैनिक लीग ऊना और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीबों और जरूरतमंदों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में 60 लाभार्थियों को वितरित किए 10 लाख रुपये के सहायता राशि के चेक रोहित जसवाल।  ऊना, 15 मार्च. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के 60 लाभार्थियों को लगभग...
article-image
पंजाब

होनहार विद्यार्थियों की शिक्षा प्रायोजित : सुमन मेमोरियल सोसायटी की ओर से उन्हें किताबें, लेखन सामग्री और यूनिफॉर्म की प्रदान

होशियारपुर। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर के जरूरतमंद और होनहार विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रायोजित करते हुए सुमन मेमोरियल सोसायटी की ओर से उन्हें किताबें, लेखन सामग्री और यूनिफॉर्म प्रदान की गई। सोसायटी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बनौड़े महादेव मंदिर में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने माथा टेका : मंदिर परिसर में श्रमदान करते हुए की साफ-सफाई

एएम नाथ : ऊना ,   ऊना प्रवास के दौरान बनौड़े महादेव मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने माथा टेका। इस दौरान उन्हीनों स्वच्छ तीर्थ अभियान” के अतंर्गत मंदिर परिसर में...
Translate »
error: Content is protected !!