दुबई एयर शो में भारतीय वायु सेना का तेजस विमान क्रैश : नगरोटा बगवां निवासी पायलट नमन सयाल शहीद

by

एएम नाथ। धर्मशाला : दुबई में प्रतिष्ठित एयर शो के दौरान शुक्रवार को एक बड़े हादसे में भारतीय वायु सेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां के पटियालकड़ का पायलट नमन सयाल की दर्दनाक मौत हो गई है।

भारतीय वायु सेना के प्रवक्ता ने यहां बताया कि दुबई एयर शो के दौरान वायु सेना का एक तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बारे में ब्योरा एकत्र किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना दोपहर दो बजकर दस मिनट के करीब हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और धुंए का गुब्बार उठ गया। तेजस भारत में निर्मित पहला लड़ाकू विमान है, जिसे हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

50,000 किसान होंगे हिम उन्नति योजना में राज्य के लाभांवित : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करेगी राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट-अप योजना : बाली

एएम नाथ। धर्मशाला, कांगड़ा 14 अक्तूबर। राज्य के किसानों व बागवानों के समग्र विकास एवं समृद्धि के लिए खेती की लागत को कम करने, आय एवं उत्पादकता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

30 की उम्र के बाद दिल में उठी उमंग तो मॉडलिंग को चुना : फिर हिमाचल प्रदेश की गुरप्रीत कौर ने 2024 क्राउन क्वीन आफ इंडिया का जीता ख़िताब और बॉलीवुड के फैशन डिज़ाइनर अजय शाह के लिए वतौर मॉडल रैंप पर की वाक

एएम नाथ / रोहित जसवाल : पालमपुर। तीस वर्ष की उम्र के बाद दिल में उठी उमंग के चलते हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के साथ लगते गांव सिद्धपुर सरकारी की गुरप्रीत कौर ने मॉडलिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा के बाल देखरेख संस्थानों (सीसीआई) में पढ़ रहे बच्चों को दिखाया गया मिंजर मेला 

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा के आदेशानुसार बाल देखरेख संस्थान मैहला व साहू के बच्चोँ को अंतराष्ट्रीय मिंजर मेला चम्बा में घुमाया गया।  यह जानकारी बाल संरक्षण अधिकारी अजय कुमार ने दी। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!