दुबई और आसपास के इलाकों में बाढ़ : यातायात ठप हो गया, लोग अपने घरों में फंस गए, दुबई से दिल्ली आने-जाने वाली कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं

by

दुबई : दुबई में इस सप्ताह रिकॉर्ड बारिश दुबई और आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई थी। इससे यहां के लोग उबरने की कोशिश कर रहे हैं। दूतावास ने शुक्रवार को जारी एडवायजरी में कहा कि अधिकारी परिचालन को सामान्य करने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई ) और ओमान में आए तूफान से रिकॉर्ड बारिश हुई। इससे यहां हालात बद से बदतर हो गए हैं। पूरे शहर में पानी भरा है। यातायात ठप हो गया और लोग अपने घरों में फंस गए। इतना ही नहीं, दुबई से दिल्ली आने-जाने वाली कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इस बीच, यूएई में भारत के वाणिज्य दूतावास ने दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले या वहां से जाने वाले भारतीय यात्रियों को सलाह दी कि जबतक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तबतक यात्रा करने से बचें।
इस सप्ताह रिकॉर्ड बारिश के बाद दुबई और आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई थी। इससे यहां के लोग उबरने की कोशिश कर रहे हैं। दूतावास ने शुक्रवार को जारी एडवायजरी में कहा कि अधिकारी परिचालन को सामान्य करने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं। वहीं, हवाई अड्डे के अधिकारियों ने सलाह दी है कि यात्री उड़ानों के समय के बारे में संबंधित एयरलाइनों से पुष्टि होने के बाद ही हवाई अड्डे पर आएं।

कई जगह पानी भर गया :   दूतावास ने कहा, ‘इस सप्ताह की शुरुआत में यूएई में भारी बारिश होने के कारण कई जगह पानी भर गया। हालातों को देखते हुए दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अस्थायी रूप से आने वाली उड़ानों की संख्या को सीमित कर दिया।’
यात्रा से बचने की सलाह दी जाती :   उम्मीद की जा रही है कि दुनिया का सबसे व्यस्त दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 24 घंटे के भीतर सामान्य स्थिति में आ जाएगा। दूतावास ने एडवायजरी में कहा, ‘दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले या जाने वाले भारतीय यात्रियों को यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। गैर जरूरी यात्रा को फिर से निर्धारित करने की भी सलाह दी गई है।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर 4 से 6 फरवरी तक प्रदेश स्तरीय समागम, सभी तैयारियां मुकम्मल: DC आशिका जैन

गढ़शंकर , 3 फरवरी : श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर 4 से 6 फरवरी तक श्री खुरालगढ़ साहिब, गढ़शंकर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय समागम की सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

27 वर्षीय प्रवासी युवक का पेड़ से लटका मिला शव

एएम नाथ। दौलतपुर चौक :   पुलिस थाना गगरेट के तहत पिरथीपुर गुरा दी बड़ के पास एक 27 वर्षीय प्रवासी युवक का पेड़ से लटका शव मिला है।  प्रवासी अमरेश कुमार आदिगोपालपुर जिला मुजफ्फरपुर...
article-image
पंजाब

5 नवंबर को चुवाड़ी में आयोजित होगा भूतपूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा शिविर

एएम नाथ। चम्बा :  उपनिदेशक सैनिक कल्याण कार्यालय चम्बा कैप्टन अनुमेहा पराशर (सेवानिवृत) ने जानकारी देते हुए बताया कि भूतपूर्व और दिंवगत सैनिकों के परिवारों तथा वीर नारियों के स्वास्थ्य जांच के लिए विश्राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे प्रोफेसर चंद्र कुमार

एएम नाथ। चंबा : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार मुख्य अतिथि होंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह...
Translate »
error: Content is protected !!