दुबई फरार….. ओली का पीएम पद से दिया इस्तीफा…

by

 नेपाल में लगातार दो दिनों से सोशल मीडिया बैन के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। देशभर में लोग सरकार के इस फैसले का विरोध कर सड़कों पर उतर आए हैं। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं, जिससे हालात और बिगड़ गए।

इसमें अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है 300 से ज्यादा घायल है।

इस उथल-पुथल के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे की वजह स्पष्ट नहीं बताई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जनता के आक्रोश और राजनीतिक दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। देश में अब राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति बन गई है। जानकारी के मुताबिक, ओली ने देश छोड़ दिया और वो दुबई में श्ररण ले सकते हैं। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट था तैयार :  स्थानिय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को हुई हिंसक घटनाओं के बाद से ही तय हो गया था कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार पर संकट के बादल झा गए हैं। इसके चलते मंगलवार की सुबह से ही एयरपोर्ट पर ओली के लिए प्राइवेट जेट तैयार खड़ा था। मीडिया के मुताबिक ओली के इस्तीफे के ऐलान से पहले ही देश छोड़कर दुबई भाग निकले थे।

राजधानी काठमांडू में मगंलवार को भी हिंसक आंदोलन जारी है। हजारों छात्र सड़को पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थिती इतनी गंभीर है कि प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उन पर लात-घूसों की बारिश कर दी।

नेपाल में थम नहीं रही हिंसा :  प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में घुसकर भारी तोड़फोड़ और आगजनी की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और शेर बहादुर देउबा के आवासों को भी निशाना बनाया। इसके अलावा हाल ही में गृह मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले रमेश लेखक और संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घरों को भी आग के हवाले कर दिया गया। हालात बेकाबू होते देख सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं, लेकिन अब तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ सकी है। पुलिस की गोलीबारी में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हुए हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के खिलाफ़ शहरी जनता ने सुना दिया जनादेश, अब गांव की बारी : जयराम ठाकुर

एएम नाथ । मंडी  : मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद ब्रयोगी वार्ड के अंतर्गत महादेव भूमासी जी की तपोभूमि गाड़ागुसैनी एवं बगड़ाथाच में प्रचार...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट की पूर्व जस्टिस निर्मल यादव बरी : घर से 15 लाख रुपये कैश मिलने का था दावा

चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ की एक अदालत ने शनिवार (29 मार्च) को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस निर्मल यादव को 2008 के भ्रष्टाचार के मामले में बरी कर दिया. सीबीआई की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

Mandi News : 5,000 कर्मी करेंगे मतदान प्रक्रिया पूरी … स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी- अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी, 25 मई।  जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज यहां बताया कि मंडी जिला में पंचायतीराज संस्थाओं के स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी...
Translate »
error: Content is protected !!