दुरुस्ती के लम्बित मामलों को 31 मार्च तक निपटाने के दिए निर्देश : लम्बित तकसीम मामलों की सप्ताह में तीन दिन सुनवाई करें सुनिश्चित: डीसी

by
कांगड़ा जिला के राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित
एएम नाथ। धर्मशाला, 09 जनवरी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कांगड़ा जिला के सभी तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार हर सप्ताह मंगलवार, बुधवार और वीरवार को तकसीम के मामलों की सुनवाई करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि इनका समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। हर माह के दौरान तकसीम मामलों की 12 दिन सुनवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा शनिवार को जिला स्तर पर तकसीम के मामलों की सुनवाई की समीक्षा की जाएगी।
शुक्रवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने वर्चुअल माध्यम से राजस्व विभाग के जिला के तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राजस्व मामलों का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं तथा दुरुस्ती से सम्बन्धित लम्बित सभी राजस्व मामलों को 31 मार्च, 2026 तक निपटाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि लम्बित राजस्व मामलों के त्वरित समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इसके दृष्टिगत उन्होंने सेवानिवृत्त पटवारी, काननूगो, नायब तहसीलदार तथा तहसीलदार को पुनः नियुक्ति प्रदान करने की प्रक्रिया भी आरंभ की गई है कांगड़ा जिला में 5 तहसीलदार, पांच नायब तहसीलदार, दो कानूनगो तथा 95 पटवारी के पद पुनः नियुक्ति के आधार पर भरने के लिए आवेदन भी मांगे गए हैं ताकि लम्बित राजस्व मामलों का अतिशीघ्र निपटारा किया जा सके। उन्होंने राजस्व मामलों के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मचारियों को समुचित प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने राजस्व विभाग के सभी तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों से राजस्व अदालतों में लम्बित मामलों की जानकारी भी हासिल की तथा पेशी के लिए डेट एक सप्ताह से ज्यादा नहीं रखने के भी निर्देश दिए गए ताकि सभी मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2000 रुपये के नोटो का चलन बंद करने के आदेश :2000 रुपये के नोट 30 सितंबर बैंको में जमा हो सकेंगे

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करना बंद करें। हालांकि 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट वैध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाहन शहर में लगेंगे स्पीड ब्रेकर और सीसीटीवी कैमरे : सिरमौर में 18 ब्लैक स्पॉट को ठीक करने पर 3.30 करोड़ का आकलन – DC सुमित खिमटा

नाहन, 10 जुलाई। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिला के शिक्षण संस्थानों विशेषकर मैडिकल कॉलेज, डिग्री कॉलेज, सरकारी और निजी व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थानों आदि में विशेष जागरूकता अभियान...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

साबुन उद्योग से संबंधित बाहनों व ओवरलोडिड टिप्परों के लिए रास्ता बंद कर लगाया अनिशचितकालीन के लिए धरना : लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी ने

लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी ने की घोषणा 15 दिन में हमारी मागों का समधान नहीं हुया तो हिमाचल में लगे साबुन उद्योग के गेट पर लगाएगे धरना गढ़शंकर: पंजाब से स्टे हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीत की हैट्रिक पूरी : भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर 2014 और 2019 की तरह इस बार भी पार्टी ने प्रदेश में किया क्लीन स्वीप

एएम नाथ। शिमला : भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर 2014 और 2019 की तरह इस बार भी पार्टी ने प्रदेश में क्लीन स्वीप करते हुए अपनी जीत की हैट्रिक पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!