दुर्घटना संभावित जगहों पर साइन बोर्ड लगाने के दिए निर्देश- जिला में विभिन्न जगहों पर आईटीएमएस स्थापित करना जरूरी: डीसी

by
धर्मशाला, 21 फरवरी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में विभिन्न जगहों पर इंटेलिजेंस ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करने पर विशेष फोक्स किया जाएगा ताकि सड़क से गुजरने वाले वाहनों की पूरी निगरानी की जा सके और अवेहलना करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जा सके। बुधवार को डीसी कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय रोड सेफ्टी कमेटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि एमर्सजेंसी हेल्थ केयर यूनिट भी जिला में विभिन्न स्थानों पर स्थापित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि हादसों में घायल होने वालों को तुरंत उपचार की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला में सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन किया जाए ताकि प्रतिदिन जिला में होने वाली दुर्घटनाओं को और कम किया जा सके।
उन्होंने संबन्धित विभागों से युवा पीढ़ी को सड़क सुरक्षा तथा नशे की बुराईयों के बारे में जागरूक करने हेतु विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष सड़क हादसों के कारण जिला में कई लोग जान गंवाते हैं जिनमें 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग के ज्यादा लोग सड़क हादसों के शिकार होते हैं।
उन्होंने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए जागरूकता जरूरी है इस के लिए नियमित तौर पर चालकों के आंखों के चेकअप कैंप, ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था के साथ साथ युवक मंडलों को यातायात नियमों की जानकारी देना जरूरी है इस के लिए नियमित तौर पर शिविर आयोजित किए जाएं।
दिशा निर्देशों की अनुपालना करवाएं सुनिश्चित:
उपायुक्त ने बताया कि स्कूल के बच्चों को ले जाने वाली बसों के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय-कॉलेज के लिए उपयोग में लायी जाने वाली किसी भी बस में निर्धारित सीटों से अधिक संख्या में बच्चे नही बिठाए जाना, अनिवार्य रूप से फर्स्ट एड बॉक्स की व्यवस्था, प्रत्येक बस में ‘अग्नि शमन यंत्र’ की व्यवस्था होना जरुरी है।
उन्होंने कहा कि बस पर स्कूल का नाम और टेलीफोन नम्बर, बच्चों को लाते-ले जाते समय एस्कॉर्ट के रूप में बस में एक व्यक्ति हो और यदि बस में छात्राएं हों तो महिला शिक्षिका की उपस्थिति हो। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से बच्चों के माता-पिता या स्कूल के शिक्षक को भी बस मे यात्रा कर सुरक्षा मापदंडो को जांचना चाहिए और साथ ही वाहन चालक को भारी वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए। इसके अतिरिक्त भी बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का पूरा पालन होना चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वाहनों की नियमित निरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाएं।
इससे पहले आरटीओ प्रदीप कुमार ने कांगड़ा जिला में रोड सेफ्टी के लिए उठाए कदमों की विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा रोड सेफ्टी प्लान के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व पैरा सिटिंग वालीबॉल एशियन जोन चौम्पियनशिप में भाग लेने के लिए प्रदेश के 03 दिव्यांग खिलाडी कजाकिस्तान रवाना- जगदीश ठाकुर

बिलासपुर, 01 जुलाई : प्रदेश दिवयांग कल्याण संघ के महासचिव जगदीश ठाकुर ने आज यंहा जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के 03 दिव्यांग खिलाडी विश्व पैरा सिटिंग वालीबॉल एशियन जोन चौम्पियनशिप 2023...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र में 112.68 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास

स्वारघाट में डिग्री कॉलेज खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाखड़ा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने व धुलेत में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने की घोषणाऐ श्री नयना देवी :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वैष्णो देवी भूस्खलन: मौतों की संख्या बढ़कर हुई 33, कई पुल क्षतिग्रस्त, ट्रेनें रद्द… प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

जम्मू : वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों की मदद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए जाइका प्रोजेक्ट 90 फीसदी देने वाले केंद्र का नाम तक नहीं ले रही सरकार : जयराम ठाकुर

केंद्र के सहयोग पर सामान्य शिष्टाचार भी क्यों नहीं दिखा रहे हैं कांग्रेसी नेता हर बात पर केंद्र को कोसने वाले केन्द्र की मदद पर चुप्पी साध लेते हैं जिस बिल्डिंग का उद्घाटन होना...
Translate »
error: Content is protected !!