दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर आए दिन था नोचता : पीड़िता ने समझौते के दबाव के बाद उठाया खतरनाक कदम

by

मैनपुरी। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया तो वह पीड़ित पर समझौते का दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। दहशत में आई पीड़िता ने जहर खा लिया।  उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के कारण उसे सैफई रेफर किया गया है। वहीं पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।  नगर के एक मुहल्ले की निवासी महिला ने 11 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह अपने घर में कुल्हड़ बनाने का काम करती है। उसके पति बाहर रहकर मिट्टी की मूर्तियां बनाने का काम करते है। पंकज निवासी नगला रते, महिला के घर कुल्हड़ लेने आता था। इस दौरान पंकज ने महिला को झांसे में ले लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।

आरोपित ने बनाया था वीडियो : महिला के मुताबिक पंकज ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। जिसे दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर आए दिन दुष्कर्म करने लगा। घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो सकी।

पुलिस ने पहले रिपोर्ट दर्ज करने में की आनाकानी :  महिला का आरोप है कि पहले तो पुलिस उसकी प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी करती रही। बाद में उसने उच्चाधिकारियों की शरण ली तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। लेकिन सही धाराएं लगाने के बजाय 506, 328, 493 आइपीसी के तहत मामले में कार्रवाई शुरू की। आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उसका हौसला बढ़ गया। वह पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।

घर में रखा जहर खा लिया : आरोपित की धमकी से तंग आकर गुरुवार को महिला ने घर में रखा जहर खा लिया। स्वजन उसे अस्पताल ले गए। जहां से सैफई रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। आरोपित की तलाश में कई जगह दबिश दी जा चुकी है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हाई स्कूल फगोटी के कमरों का उदघाटन किया, मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार : प्रतिस्पर्धा के युग में विद्यार्थियों को बेहतरीन सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 03 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और...
article-image
पंजाब

इंकलाब सेवा सोसाइटी ने दर्शन सिंह मट्टू की उपस्थिति में कैंसर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की प्रदान

गढ़शंकर, 23 अगस्त : कैंसर से पीड़ित शम्मी निवासी वार्ड नंबर 01, मोहल्ला जोड़ा ,गढ़शंकर का इलाज टाटा होमभाबा  कैंसर अस्पताल, मुल्लापुर गरीब दास में चल रहा है। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति खराब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने में रखी जाए प्राथमिकता : अमित मैहरा

भूमि उपलब्ध नहीं होने से लंबित आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण को लेकर एफआरए प्रक्रिया की जाए शुरूए एम नाथ। चंबा, 4 सितंबर :अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली की समस्या का हल न होने पर कार्यालय के घेराव की चेतावनी

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड के एसडीओ को सौंपा ज्ञापन गुवाड़ के गांव हेला, पेटी, संगेरा व बगैरा में बिजली की कम वोल्टेज से लोग परेशान...
Translate »
error: Content is protected !!