दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का सनसनीखेज मामला : महिला से चिट्टे के आदी युवक ने किया रेप, जबरन करवाया अबॉर्शन

by
एएम नाथ। कांगड़ा : . हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी के पुलिस थाना खुंडिया के तहत एक महिला के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया हैl महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने न केवल उसके साथ जबरदस्ती की बल्कि उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया. महिला ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी कुछ समय पहले खुंडिया में एक सड़क निर्माण कार्य के लिए आया था. उसने महिला के घर के पास ही एक किराए का कमरा लिया था. इसी दौरान उसने किसी तरह महिला का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और बार-बार फोन करने लगा।
आरोपी ने महिला की चोरी-छिपे तस्वीरें भी खींच लीं और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. महिला का कहना है कि वह पहले ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. जब उसने आरोपी की बातें मानने से इनकार कर दिया तो उसने धमकाना शुरू कर दिया कि वह उसकी तस्वीरें और वीडियो उसके पति और परिवार को भेज देगा।
शराब के नशे में की जबरदस्ती, चिट्टे का आदि है आरोपी
शिकायत के मुताबिक, जब भी महिला घर में अकेली होती, आरोपी चिट्टे व शराब के नशे में जबरन उसके कमरे में घुस जाता और उसके साथ दुष्कर्म करता. महिला ने बताया कि वह बार-बार आरोपी के सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उसने एक न सुनी. आरोपी ने न केवल शारीरिक शोषण किया बल्कि
उसकी अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी बना लीं और उसे लगातार धमकाता रहा. महिला के अनुसार, आरोपी उसे ब्लैकमेल कर पैसों की मांग भी करने लगा. उसने जबरदस्ती 50,000 रुपये नकद, 10,000 रुपये ऑनलाइन और 18,300 रुपये का मोबाइल फोन खरीदवाया. इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला के सोने और चांदी के गहने भी छीन लिए. जब महिला ने गहने वापस मांगे तो उसने उसके बच्चों को जिंदा जलाने की धमकी दी।
गर्भपात के लिए मजबूर किया, पुलिस ने की थी शिकायत दबाने की कोशिश? महिला का आरोप है कि आरोपी के कारण वह दो बार गर्भवती हुई. पहली बार जब उसे पता चला, तो आरोपी ने उसे गर्भपात की दवाई खिलाकर उसका गर्भ गिरवा दिया. दूसरी बार भी उसने महिला को दवाई खिलाकर गर्भपात करने के लिए मजबूर किया. महिला ने बताया कि उसने 16 जनवरी 2025 को पुलिस थाना खुंडिया में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन शिकायत वापस लेने का दबाव डाला गया।
महिला से पैसे मांगे हैं
आरोपी ने महिला के खाते में 65,000 रुपये ट्रांसफर कर केस वापस लेने के लिए कहा. महिला का कहना है कि जब उसने अपनी शिकायत पर जोर दिया तो आरोपी ने उसके पति और परिवार को पूरी घटना के बारे में बता दिया, जिससे उसका परिवार टूट गया. पति ने उसे घर से निकाल दिया और अब वह अपने बच्चों के साथ बेघर हो गई है. महिला ने बताया कि आरोपी लगातार उसे धमकियां दे रहा है. वह इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर गंदी बातें करता है और वीडियो कॉल कर डराने की कोशिश करता है. वह यह भी धमकी दे रहा है कि अगर महिला ने केस आगे बढ़ाया, तो वह उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा।
पुलिस ने मामला दर्ज किया
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दिनेश पुत्र नन्द लाल ठाकुर गांव घुरड नाल, सुंदरनगर के खिलाफ धारा 64, 308(2) और 351(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा और मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी. डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने कहा कि एफएसएल की टीम बुलाई गई थी जिसने महिला के घर जाकर जांच भी की और साक्ष्य जुटाए हैं. पीड़ित महिला का मेडिकल भी की और साक्ष्य जुटाए हैं. पीड़ित महिला का मेडिकल भी करवाया गया है. आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम रवाना की गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बजट 2047 तक विकसित भारत की हमारी यात्रा की नींव है: प्रधानमंत्री

इस वर्ष का बजट भारत के सुधार एक्सप्रेस को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगा: प्रधानमंत्री भारत केवल सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं है; भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जाम – हिमाचल की वादियां में , मंडी से मनाली तक हर रोज ट्रैफिक का कहर, टूट पड़ा पर्यटकों का सैलाब

मनाली : गर्मियों की छुट्टियों में जहां एक ओर हिमाचल प्रदेश की वादियों की ओर पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है, वहीं दूसरी ओर यह भारी भीड़ अब सिरदर्द बनती जा रही है। मंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीदों की प्रतिमाओं के रखरखाव एवं समारोहों की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित

एएम नाथ। पालमपुर, 4 जुलाई: – नगर निगम पालमपुर क्षेत्र में स्थापित वीर शहीदों की प्रतिमाओं के रखरखाव तथा महत्वपूर्ण अवसरों पर श्रद्धांजलि अर्पित करने की व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को बैठक का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीजी मास्टर कोर्स दो साल नहीं बल्कि सिर्फ एक साल में होगा : यूजीसी ने पीजी कोर्स के लिए नया ड्राफ्ट और क्रेडिट फ्रेमवर्क किया जारी

नई दिल्लीः नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अब पीजी मास्टर कोर्स दो साल नहीं बल्कि सिर्फ एक साल में हो सकेगा । यूजीसी ने पीजी कोर्स के लिए नया ड्राफ्ट और क्रेडिट फ्रेमवर्क...
Translate »
error: Content is protected !!