देनोवाल खुर्द में वार्षिक जोड़ मेला बड़ी धूमधाम से मनाया : महफिल ए कव्वाल प्रेम कव्वाल पार्टी पनाम वाले तथा हरबंस लाल कव्वाल गोबिंदपुर वालों ने बाबा जी की महिमा का किया गुणगान- सरपंच जतिंदर ज्योति

by
गढ़शंकर, 26 दिसम्बर : दरगाह शरीफ बाबा रज़ा बली जी कादरी साईं मसकीन जी मसकीन कादरी तकिया खजूरां वाले जी गांव देनोवाल खुर्द में वार्षिक जोड़ मेला बड़ी धूमधाम से मनाया गया। हर साल की तरह इस साल भी दरगाह शरीफ बाबा रज़ा बली जी कादरी साईं मसकीन जी मसकीन कादरी तकियान खजूरां वाला गांव देनोवाल खुर्द में दरबार के मुख्य सेवादार व गद्दीनशीन साईं निक्के शाह जी कादरी जी और गांव देनोवाल खुर्द के सरपंच और नंबरदार जतिंदर ज्योति के नेतृत्व में वार्षिक जोड़ मेला एनआरआईज, नगर पंचायत और समुदाय के सदस्यों के सहयोग से श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। पिछले दो दिनों के दौरान 23 दिसंबर को और 24 दिसंबर को दरबार में मेहंदी की रस्म अदा की गई और शाम को चिराग रोशन करने की रस्म अदा की गई। 25 दिसंबर सोमवार को सुबह चादर की रस्म अदा की गई । पश्चात महफिल ए कव्वाल प्रेम कव्वाल पार्टी पनाम वाले तथा हरबंस लाल कव्वाल गोबिंदपुर वालों ने बाबा जी की महिमा का गुणगान किया और संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर पंजाब पुलिस ने भी अपना कर्तव्य बखूबी निभाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना का खुला दरबार : इजराइल-ईरान युद्ध के दौरान लुधिअना की नामी कंपनी के मालिक ने ईरान में फंसे अपने बेटे सिमरदीप सिंह को सकुशल भारत लाने हेतु खन्ना से की मुलाकात

होशियारपुर 20 जून : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता की समस्याएं सुनने हेतु खुले दरबार का आयोजन किया जिसमें लोगों ने पुलिस प्रशासन संबधी समस्याओं से खन्ना को अवगत कराया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को जन्म देंगी : बेटे की मौत के इतने दिनों बाद घर में गूंजेगी किलकारी

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला के घर जल्द एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। सिद्धू की मां चरण कौर सिंह मार्च माह में एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। जानकारी दे दें कि...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, इस राज्य में हाई कोर्ट में चपरासी की भर्ती शुरू

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने चपरासी के 75 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवार 4 अगस्त 2025 रात 11:59 बजे तक highcourtchd.gov.in...
Translate »
error: Content is protected !!