देश का हर वर्ग करता है ‘मन की बात’ का बेसब्री से इंतज़ार : अंतरिक्ष से लेकर डीप टेक और एआई के क्षेत्र में भारत को लीडर बनाना चाहते हैं प्रधानमंत्री : जयराम  ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला :   शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’दुनिया का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम है। जिसका इंतज़ार देश भर के लोग बेसब्री से करते हैं। यह कार्यक्रम देशवासियों में एक प्रेरणा का संचार करता है। इस बार के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को संदेश दिया है कि भारत को हर क्षेत्र में लीडर बनने पर विचार करना चाहिए। अंतरिक्ष से लेकर डीप-टेक और एआई तक, हमारे युवाओं को विज्ञान को एक विषय के रूप में नहीं बल्कि, एक मिशन के रूप में देखना चाहिए। भारत जिस तरह से विज्ञान के क्षेत्र में तरक्की कर रहा है, उससे साफ़ है कि आने वाली सदी हमारी है। इसरो ने अपना सौवाँ मिशन लांच किया। यह एक नम्बर भर नहीं हैं, यह आने वाले समय में अंतरिक्ष में भारत की लंबी छलांग का एक अहम पड़ाव है। अंतरिक्ष के अनुसंधान में भारत ने समय-समय पर देश ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, इसके पीछे प्रधानमंत्री की प्रेरणा और हर संभव सहयोग है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह बातचीत आशा और सकारात्मकता का संवाद है जो भारत की सामूहिक शक्ति को दर्शाता है। शोध संस्थानों का दौरा करके विज्ञान को एक दिन समर्पित करने का प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान हमारे राष्ट्रीय चरित्र में नवाचार को शामिल करने की दिशा में एक कदम है। परीक्षा पर चर्चा देश की एक अनूठी पहल है जो हमारे युवाओं को परीक्षा के तनाव से मुक्ति दिलाने में बेहद कारगर साबित हुई। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। इस साल के ‘मन की बात’ का यह संस्करण परीक्षाओं से आगे बढ़कर स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, एआई और छात्रों के समग्र विकास पर भी केंद्रित रहा। प्रधानमंत्री का यह संदेश हमारे परीक्षा योद्धाओं में आत्मविश्वास भरेगा, जिससे तनाव मुक्त, निडर मानसिकता सुनिश्चित होगी। प्रधानमंत्री ने भारत की बढ़ती खेल प्रतिभा के बारे में भी बात की। प्रधानमंत्री सिर्फ बात नहीं करते हैं काम करते हैं। खेलो इंडिया के ज़रिए उन्होंने देश में एक नई खेल संस्कृति को विकसित किया है। जिसने खिलाड़ियों में सिर्फ़ मेडल की भूख ही नहीं बढ़ाई बल्कि उनमें कामयाब होने का विश्वास भी भरा है। खेल शरीर को भी स्वस्थ रखता है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने फिटनेस को राष्ट्रीय शक्ति से जोड़ा। स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क का निवास है। उनके आह्वाहन पर हमें मोटापे के खिलाफ लड़ाई को एक आंदोलन बनना चाहिए, जिसमें छोटे-छोटे कदम एक स्वस्थ भारत की ओर ले जा सकते हैं। स्वास्थ्य मानव जीवन की सबसे अमूल्य पूंजी हैं। इसके साथ ही अपने सोशल मीडिया को नारी शक्ति को सौंपने का उनका फैसला सराहनीय है, यह नारी सशक्तिकरण की वास्तविक मिसाल है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आम लोगों को उदारता से ऋण आवंटित करें बैंक अधिकारी जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक में एडीसी ने दिए निर्देश

हमीरपुर 14 दिसंबर। एडीसी मनेश यादव ने वीरवार को यहां हमीर भवन में जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक और नाबार्ड की एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस सेंटर स्कीम की कार्यशाला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने डोगरी पंजाबी शब्दकोष का किया विमोचन : साहित्य समाज को सही दिशा दिखाने और सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम –

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज जम्मू स्थित के.एल. सहगल हॉल में पंजाबी लेखक सभा और जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के संयुक्त तत्वावधान से आयोजित एक समारोह में स्वर्गीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसा के 48 शिक्षकों ने लिया जीवन कौशल शिक्षा पर विशेष प्रशिक्षण

62 सरकारी स्कूलों में कार्यक्रम का होगा क्रियान्वयन एएम नाथ। (तीसा) चम्बा :  नीति आयोग (भारत सरकार) के आकांक्षी खंड कार्यक्रम के अंतर्गत मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन एवं हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के संयुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा मेडिकल कॉलेज में ‘वन मैन आर्मी’ बने डॉ. रोहित

21 दिनों में 77 सफल ऑपरेशन एएम नाथ। चम्बा : मेडिकल कॉलेज चम्बा में स्टाफ की कमी के बीच एक डॉक्टर की मेहनत और समर्पण मिसाल बनकर सामने आया है। सर्जरी विभाग में तैनात...
Translate »
error: Content is protected !!