देश की तरक्की में नींव है मजदूर वर्ग–निपुण शर्मा

by

श्रमिक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मजदूर संगठन समाज सेवा दल की ओर से जिला अध्यक्ष गोबिंद राय के नेतृत्व में ’श्रमिक दिवस ’को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा और जिला उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह सैनी विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

इस मौके भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि
यह दिन उन मेहनतकश हाथों को सलाम करने का अवसर होता है, जो बिना रुके और बिना थके देश की तरक्की की नींव रखते हैं। उन्होंने कहा कि हर साल 1 मई का दिन भारत समेत दुनिया के कई देशों में मजदूर दिवस या मई दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के मजदूरों और श्रमिक वर्ग के लोगों को समर्पित है।
देश के विकास में ऐसा कोई निर्माण नही है, जिसमें मजदूर वर्ग के परिश्रम का योगदान ना हो। राष्ट्र की प्रगति और उन्नति इनकी भागीदारी के बिना असंभव है। इसलिए केंद्र की मोदी सरकार श्रमिकों के सम्मान के लिए कई योजनाएं धरातल पर उतारी है।
जिसे खासतौर पर मजदूरों और असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए की गई है।इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। देश में एक बड़ी आबादी मजदूरों और कामगारों की है। जीवन के शुरुआती पड़ाव पर ये लोग मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर लेते हैं।
हालांकि, वृद्धावस्था के समय इन लोगों की शारीरिक क्षमता काफी कम हो जाती है। इस कारण कामगारों के समक्ष कई तरह के आर्थिक संकट खड़े हो जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने मजदूर वर्ग के लिए पीएम श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत की, इस योजना के अंतर्गत मजदूरों को 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन दी जाती है।इस तरह प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जिसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एक दुर्घटना बीमा योजना है जो दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण विकलांगता की स्थिति में 2 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान करती है। आंशिक विकलांगता की स्थिति में 1 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है।
पीएम विश्वकर्मा इस योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों को ट्रेनिंग के साथ-साथ ऐसे औजार दिए जाते हैं, जिससे आज के मशीनी युग में भी उनकी अपनी प्रासंगिकता बनी रहे। सरकार न सिर्फ ट्रेनिंग देती है बल्कि इस दौरान 500 रुपये प्रतिदिन भत्ता भी दिया जाता है। साथ में टूलकिट खरीदने के लिए 15,000 रुपये। यही नहीं इस योजना के तहत अपना काम बढ़ाने के लिए सस्ती ब्याज दर पर लोन भी लिया जा सकता है। पीएम स्वनिधि योजना,पीएम आवास योजना आदि योजनाओं से मजदूर वर्ग का जीवन स्तर ऊंचा उठाने का काम मोदी सरकार कर रही है।
इस मौके पर शिव शंकर, कुर्बान, राजकिशोर, राम नाथ, रविंदर, लखन कुमार,अमित साहा,सिकंदर, अजय कुमार, राकेश सिंह, अनिल, संजय सागर, तरसेम सिंह, मंगलसेन आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

घोड़ी पर आया दिल – तो लूट लिया बैंक, सिर्फ 4 लाख लूटे और कर लिया हासिल

अमृतसर :  में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक को एक घोड़ी पसंद आ गई. वह हर हाल में खरीदना चाहता था, लेकिन जेब में पैसे नहीं थे. ऐसे में...
article-image
पंजाब

जिले के बैंकों द्वारा ऋण योजना वर्ष 2023-24 के अंतर्गत 4783.35 करोड़ रुपये का ऋण दिया : DC कोमल मित्तल

 बैंकों को सी. डी अनुपात बढ़ाकर जरूरतमंदों को अधिक से अधिक ऋण देने का दिया निर्देश होशियारपुर, 27 दिसंबर:   जिले में बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए आज डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की...
article-image
पंजाब , समाचार

क्रैशर मालिकों व टिप्पर अपरेटरों का प्रर्दशन : मुख्यमंत्री एक सप्ताह में मिलने का समय दें नहीं तो होगे हाईवे जाम, पंजाब सरकार क्रैशर उद्योग को बंद करवाने पर तुली

रोपड़ : रोपड़ में क्रैशर मालिकों ट्रक अपरेटरों ने पंजाब सरकार दुारा क्रैशर उद्योग को बरबाद करने के आरोप लगाते हुए प्रर्दशन करने के बाद जिलाधीश रोपड़ प्रीती यादव को ज्ञापन सौंपा और मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

Padma Shri Jatinder Singh Shanty

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 20 : Padma Shri Jatinder Singh Shanty, member of the Punjab State and Union Territory Human Rights Commission, Chandigarh, conducted an impromptu inspection of Mahilpur police station while en route...
Translate »
error: Content is protected !!