देश के लिए गुरू गोबिंद सिंह ने दिया महान बलिदान : उप मुख्य सचेतक पठानिया

by

एएम नाथ : धर्मशाला, 11 जनवरी। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपनी धर्मपत्नी एवं बेटी सहित 39 मील के सिहोलपुरी में गुरू पर्व पातशाही दसवीं श्री गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा में जा कर माथा टेक कर गुरवाणी सुनी और प्रसाद ग्रहण किया।
पठानिया ने कहा कि देश-धर्म के लिए श्री गुरु गोबिन्द सिंह का महान बलिदान रहा है इतिहास पुरूष कभी भी राजसत्ता प्राप्ति, जमीन-जायदाद, धन सम्पदा या यश प्राप्ति के लिए लड़ाईयां नहीं लड़ते। श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी ऐसे इतिहास पुरूष थे, जिन्होनें ताउम्र अन्याय, अधर्म, अत्याचार और दमन के खिलाफ तलवार उठाई और लड़ाईयां लड़ी।
गुरू जी की तीन पीढ़ियों ने देश धर्म की रक्षा के लिए महान बलिदान दिया। गुरु गोविंद सिंह, सिख धर्म के दसवें गुरु, एक महान नेता और समाज सुधारक थे। उन्होंने सिख धर्म को नई दिशा दी और खालसा पंथ की स्थापना की, जिससे सिखों का समाज मजबूत और एकजुट हुआ। गुरु गोविंद सिंह ने धर्म, न्याय और समाज में समानता की महत्वपूर्ण शिक्षाएँ दीं और उन्होंने हमेशा सच्चाई और धर्म के लिए अपने सिद्धांतों का पालन किया। गुरु गोविंद सिंह का जीवन और उनके सिद्धांत इतने महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक थे इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के सभी सदस्य गण एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

20,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ विजिलेंस ब्यूरो ने नायब तहसीलदार के रीडर-कम-रजिस्ट्री क्लर्क को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को 20,000 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में नायब तहसीलदार, बाबा बकाला के रजिस्ट्री क्लर्क-कम-रीडर के रूप में तैनात गुरबख्श सिंह को रंगे हाथों...
article-image
पंजाब

ट्रक के फेट से एएसआई गंभीर घायल

गढ़शंकर । गढ़शंकर थाने में तैनात एएसआई को ट्रक की फैट लगने से घायल हो गया है। गढ़शंकर नंगल रोड पर ट्रैफिक डयूटी पर तैनात एएसआई अमरजीत सिंह को अचानक नंगल रोड की तरफ...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में कोटपा एक्ट की उल्लंघन करने वालों के चालान काटे

गढ़शंकर,  23 जनवरी: पंजाब सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोख राम के नेतृत्व में सिविल अस्पताल गढ़शंकर की टीम ने आज शहर में कोटपा अधिनियम के तहत उल्लंघन करने वालों...
हिमाचल प्रदेश

डिजिटल पहचान पत्र डाउनलोड करने के लिए मतदान केंद्रों पर कैंप 6 व 7 मार्च को

ऊना : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला ऊना के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एसडीएम) के कार्यालयों तथा पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदान केंद्रों में 6 व 7 मार्च को विशेष कैंप...
Translate »
error: Content is protected !!