देश के लोकतंत्र को बचाने का आखिरी अवसर हैं ये चुनाव: सांसद मनीष तिवारी

by
चंडीगढ़, 18 अप्रैल: चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए यह चुनाव आखिरी अवसर हैं। उन्होंने कहा कि यह किसी पार्टी विशेष की नहीं, बल्कि इस देश के लिए लड़ाई है। सांसद तिवारी श्री गुरू सिंह सभा में पूर्व सैनिकों, पूर्व सिविल अधिकारियों और समाज के अलग-अलग वर्गों से संबंधित विचारकों एवं बुद्धिजीवियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
सांसद तिवारी ने जोर देते हुए कहा कि इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के वक्त भारत ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपनाया और इसे दुनिया का सबसे बड़ा व मजबूत लोकतंत्र कहा जाता है। हमें आपसी भाईचारक एकता को और मजबूत करते हुए देश को तरक्की की दिशा में आगे लेकर जाना है। लेकिन यह तभी अब मुमकिन है जब हमारी लोकतांत्रिक संस्थाएं मजबूत रहेंगी। इसलिए यह चुनाव हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने के लिए एक आखिरी अवसर है।
इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा द्वारा आपसी भाईचारक एकता को मजबूत करने हेतु समय-समय पर किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी की।
जहां भारत और विदेशों में सिंह सभा गुरुद्वारों के प्रतिनिधि निकाय सभा की ओर से वरिष्ठ पत्रकार जसपाल सिंह सिद्धू, सभा के कोषाध्यक्ष और प्रवक्ता गुरप्रीत सिंह, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजीत सिंह, मलविंदर सिंह माली इत्यादि ने कहा कि भारत सैकड़ों विभिन्न संस्कृतियों व धार्मिक व्यवस्थाओं का घर है और आपसी भाईचारक समाज को मजबूत करने पर जोर दिया।
इस दौरान सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों- ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह कहलों, कैप्टन गुरदीप घुमन, मेजर हरमोहिंदर सिंह, पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की पूर्व उपनिदेशक डॉ. (श्रीमती) रंजीत पोवार, सभा के महासचिव खुशहाल सिंह, गुरविंदर सिंह और कई वरिष्ठ नागरिकों ने शहर के विकास से जुड़े कई मुद्दों को उठाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Dr. Navreet Singh Gulzar Shares

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 16 : At Bhai Kanhaiya Ji Hospital, located at Gurdwara Dera Hari Bhagtpura, Model Town, Hoshiarpur, renowned ophthalmologist Dr. Navreet Singh Gulzar (MBBS, MS) provided detailed information on various eye...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 25-25 करोड़ रुपये भेजे : सांसद तिवारी

पंजाब सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 25-25 करोड़ रुपये भेजे :  सांसद तिवारी भास्कर न्यूज : गढ़शंकर।  सांसद मनीष तिवारी द्वारा श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में किए जा रहे...
पंजाब

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाबी गायकों की सुरक्षा में कटौती कर सकती सरकार

चंडीगढ़ : पंजाबी गायकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, क्योंकि सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। पंजाबी गायकों की सुरक्षा में कटौती की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब के डीजीपी गौरव...
Translate »
error: Content is protected !!