देश के विकास में आयकर की अहम भूमिका : आयकर आयुक्त बलविंदर कौर

by

जालंधर/दलजीत अजनोहा : देश के विकास में आयकर का समय पर और सही भुगतान करना नागरिकों का परम कर्तव्य है। यह बात आयकर विभाग जालंधर की आयुक्त श्रीमती बलविंदर कौर (IRS) ने वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी संजीव कुमार से विशेष बातचीत के दौरान कही।

श्रीमती कौर ने स्पष्ट किया कि आयकर किसी भी देश की आर्थिक रीढ़ होता है। सरकार को मिलने वाला कर ही आधारभूत ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए उपयोग में आता है। उन्होंने कहा कि हर करदाता को निर्धारित तिथियों के भीतर अपना आयकर दाखिल करना चाहिए, ताकि देश की प्रगति में योगदान सुनिश्चित हो सके।

आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी आय की सही एवं सच्ची जानकारी रिटर्न दाखिल करते समय प्रस्तुत करें। गलत जानकारी देना या आय छिपाना न केवल कानूनन अपराध है बल्कि इससे देश की प्रगति में भी बाधा उत्पन्न होती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आयकर विभाग पारदर्शिता, सुगमता और करदाताओं की सुविधा के लिए लगातार प्रयासरत है।

इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि समय पर कर जमा करने की आदत से न केवल व्यक्ति को भविष्य में दंड और ब्याज से बचाव मिलता है, बल्कि वह एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश की आर्थिक मजबूती में अपनी भागीदारी भी निभाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पंडोगा स्कूल में 90 लाख से बने नए भवन का लोकार्पण, पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण अगले पांच माह में होगा पूरा : मुकेश अग्निहोत्री

लोअर पंडोगा में बनेगा पंचायत घर रोहित जसवाल।  ऊना, 13 जुलाई। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोगा में लगभग 90 लाख रुपए की लागत से निर्मित नए विद्यालय...
article-image
पंजाब

बीत क्षेत्र के अभिनव गुज्जर ने अंडर-14 वर्ग में जीता सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब

लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ और 4×100 मीटर रिले में दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीतकर बढ़ाया स्कूल और क्षेत्र का मान गढ़शंकर। बीत क्षेत्र के गांव टब्बा के पूर्व सरपंच सूबेदार सुखदर्शन...
article-image
पंजाब

1 पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

माहिलपुर, 25 अक्तूबर  : थाना माहिलपुर पुलिस ने बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस बरामद कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी अनुसार एएसआई...
article-image
पंजाब

पवन दीवान का केंद्र सरकार पर निशाना , पंजाब में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर

सबका साथ, सबका विकास से अपनों का साथ, बाकियों का विनाश बना प्रधानमंत्री मोदी का नारा लुधियानाb: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने राज्य में कोरोना वैक्सीन की कमी को...
Translate »
error: Content is protected !!