देश को दूसरों के फैसले का मोहताज करने वाले मोदी को देश कभी माफ नहीं करेगाः संदीप सैनी

by

रुस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका की स्वीकृति से देश की छवि को पहुंची ठीस

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गलत नीतियों के चलते आज विश्व में देश की छवि को जो ठेस पहुंची है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। क्योंकि, एक विशाल देश और महान लोकतंत्रिक शक्ति होने के बावजूद भी आज हमें रशिया से तेल लेने के लिए अमेरिका की इजाजत लेनी पड़ रही है और अमेरिका हमें आज्ञा दे रहा है। जोकि बेहद शर्म की बात है। यह बात बैंकफिंको चेयरमैन संदीप सैनी ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि क्या आज हमारी स्थित यह हो गई है कि हमें किसी काम के लिए अमेरिका की इजाजत लेनी पड़ेगी। यह स्थित तो युद्ध में हारने की स्थित से भी बदतर है। जिसने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। श्री सैनी ने कहा कि केन्द्र की गलत विदेश नीतियों और कमजोर इच्छा शक्ति के कारण आज देश का यह हाल हो चुका है कि हमें अपने फैसले अमेरिका से पूछ कर लेने पड़ रहे हैं। देश को दूसरों के फैसलों का मोहताज करने वाले मोदी को देश कभी माफ नहीं करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्लम एरिया मिशन ‘हमारी धरती हमारा स्वास्थ्य’ चलाया

गढ़शंकर :  ‘वल्र्ड हेल्थ डे’ के मौके पर सोसायटी फार हेल्थ एंड यूथ अवेयरनेस के अध्यक्ष रोहित शर्मा उपाध्यक्ष शिंगारा सिंह कल्याण, मुख्य सलाहकार नरेन्द्र पम्मा द्वारा गांव बोड़ा तथा सदरपुर में स्लम एरिया...
article-image
पंजाब

“47 केस, नाभा जेलब्रेक का दोषी और अब AAP नेता! CM मान ने गुरप्रीत सेखों को दिलाई पार्टी की सदस्यता”

कांग्रेस ने कहा- गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देने का खतरनाक संदेश, अकाली दल बोला- ‘गैंगस्टरों से प्यार’ वाली नीति फिरोजपुर। पंजाब के चर्चित 2016 नाभा जेलब्रेक मामले में दोषी ठहराए जा चुके गुरप्रीत सिंह...
article-image
पंजाब

‘ढाई साल से जेल में हूं…..’वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने क्यों किया सुनवाई से इनकार?

नई दिल्ली ।  सुप्रीम कोर्ट ने सांसद अमृतपाल सिंह की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. सोमवार (10 नवंबर, 2025)...
Translate »
error: Content is protected !!