देश में नफरत फैला कर संप्रदायक्त ताकतों खिलाफ रोष मार्च कर मनाया मजदूर दिवस

by
चार श्रम कानून कोड रद्द किए जाएं
गढ़शंकर : गढ़शंकर के बंगा चौक में गांधी पार्क में मजदूरों, मुलाजिमों, ग्रामीण डाक्टरों एवं किसानों ने संयुक्त रुप से अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया। केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए गए संशोधन एवं समाज में नफरत का माहौल फैला रही फिरकू ताकतों के खिलाफ शहर में जबरदस्त रोष मार्च निकाला गया।
राज मिस्त्री मजदूर यूनियन नेता सोढी राम हरमां, प्रवेश मलकोवाल, डैमोक्रेटिक टीचर फ्रंट के महासचिव मुकेश कुमार, सुखदेव डानसीवाल, सरपंच दोनेवाल रामजीत सिंह, डा. गुरजीत सिंह, डा. हरबंस लाल, बलवीर खानपुरी, हंसराज एवं विपन कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र सरकार के कार्पोरेट पक्षीय रवैये के कारण मजदूरों के हकों को छीना जा रहा है। जिसको लेकर श्रम कानूनों में संशोधन किए गए और इनकी पुन: प्राप्ति हेतु संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में नफरत व हिंसा फैला रही फिरकू ताकतों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर शिकागो के शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की गई। मांग की गई कि चार श्रम कानून कोड रद्द किए जाएं और मजदूर समाज के हितों की रक्षा की जाए।
इस मौके पर खुशविन्द्र कौर, जरनैल सिंह, करनैल सिंह,भूपेन्द्र सिंह, जगदीप सिंह, अश्विनी कुमार, लखविन्द्र ढिल्लों, हरमेश ढेसी, कुलविन्द्र चाहल, बलविन्द्र कुमार, परमजीत कौर, डा. मोहन सूद, चरणदास, रछपाल सिंह, सुनीता रानी, गुरमेल सिंह, अमरजीत बंगड़, परमजीत तथा हरप्रीत सिंह रामगढ़ झुंगियां विशेष रुप से मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

ज्वेलर भी कर रहा था स्मगलिंग : आरोपियों का फ्रांस और पाकिस्तान से कनेक्शन – आरोपियों के कब्जे से सवा दो किलो हेरोइन, एक लाख पांच हजार रुपये ड्रग मनी, एक ग्लॉक पिस्टल और एक क्रूज कार बरामद

अमृतसर  : अमृतसर पुलिस ने पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सवा दो किलो हेरोइन, एक लाख पांच हजार रुपये ड्रग मनी, एक ग्लॉक पिस्टल और एक क्रूज कार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED का बड़ा एक्शन… उद्योगपति ‘डिजिटल अरेस्ट’ मामले में 5 राज्यों के 11 ठिकानों पर रेड, महिला गिरफ्तार

ED की जालंधर जोनल टीम ने लुधियाना के उद्योगपति को डिजिटल अरेस्ट करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. ED ने 22 दिसंबर 2025 को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और असम में कुल...
article-image
पंजाब

परमार कॉलोनी में गंदे नाले की सफाई न होने से बीमारियों का माहौल बना हुआ : कुलविंदर संघा

गढ़शंकर : गढ़शंकर के मोहल्ला परमार कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी न होने के कारण पूरे मोहल्ले के गंदे नाले की सफाई न होने से बीमारियों का माहौल बना हुआ है। यह शब्द...
article-image
पंजाब

बीत क्षेत्र का विकास केवल अकाली दल सरकार के समय ही हुआ : लोग चुनाव का इन्तजार क्र रहे ताकि आम आदमी पार्टी की सरकार को चलता किया जा सके — पूर्व विधायक भुल्लेवाल राठां

गढ़शंकर :  शिरोमणि अकाली दल, बीत सर्कल के अकाली कार्यकर्ताओं के बैठक की अड्डा झुग्गियां में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर  शिरोमणि अकाली दल के हलका गढ़शंकर के इंचार्ज पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर...
Translate »
error: Content is protected !!