देश में पहले पीड़ित पुरुष को मिली पेंशन : पंजाब में एसिड अटैक पीड़ित पुरुषों को भी मिलेगी 8000 महीने की पेंशन

by

पंजाब में अब एसिड अटैक से पीड़ित पुरुषों को भी पेंशन मिलेगी, यह हम नहीं कह रहे हैं. बल्कि पंजाब सरकार ने एसिड अटैक से पीड़ित पुरुषों के लिए आठ हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने का फैसला किया है.
पंजाब सरकार ने यह जानकारी पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में दी है. हाईकोर्ट संगरूर जिले के धूरी निवासी पीड़ित मलकीत सिंह की ओर से दायर एक याचिका की सुनवाई कर रहा था. जानें पूरा मामला.

पंजाब सरकार देगी एसिड अटैक पीड़ित को 8 रुपए पेंशन : मलकीत सिंह ने हाईकोर्ट को बताया कि पंजाब सरकार ने 2017 में पंजाब एसिड अटैक विक्टिम नीति बनाई थी, जिसे पूरी तरह से महिलाओं पर केंद्रित कर बनाया गया था. लेकिन यह जरूरी नहीं कि एसिड अटैक केवल महिलाओं पर ही हो, यह पुरुषों पर भी हो सकता है. पीड़ित ने बताया कि उस पर भी एसिड अटैक हुआ था जिसमें वह अपनी दोनों आंखें खो चुका है और किसी भी तरह का काम करने में असमर्थ है.

प्रतिमाह 8000 पेंशन : इसके बावजूद उसको पंजाब सरकार की एसिड अटैक विक्टिम पॉलिसी का कोई लाभ नहीं मिल रहा क्योंकि पंजाब सरकार की जो नीति है वह केवल महिलाओं के लिए ही बनाई गई है. जिसके बाद यह मामला हाईकोर्ट में आ गया था, सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में बताया कि याची की पेंशन लगाई जा चुकी है और एरियर का चेक भी सरकार ने कोर्ट में सौंप दिया गया है. पंजाब सरकार ने एसिड अटैक पीड़ित को प्रतिमाह 8000 पेंशन देने का निर्णय किया है.

देश में पहले पीड़ित पुरुष को मिली पेंशन : मीडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक याचिकाकर्ता के वकीत एचसी अरोड़ा ने बताया कि मलकीत देश के पहले एसिड अटैक पीड़ित पुरुष हैं और उनके लिए पंजाब सरकार ने पेंशन का प्रावधान किया है.

मलकीत का क्या था मामला : मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मलकीत सिंह बलदेव सिंह का ट्रक चलाते थे. 22 जुलाई 2011 को वह बलदेव सिंह से अपनी सैलरी लेने के लिए पहुंचे तो बलदेव सिंह ने घर की छत से उनके ऊपर तेजाब फेंक दिया. इस हादसे के कारण उनकी दोनों आंखों की रोशनी भी चली गई थी, अब पंजाब सरकार ने उन्हें पेंशन दिया है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कीर्ति किसान यूनियन ब्लॉक भुंगा का 9 सदस्यीय एरिया कमेटी का चुनाव सर्वसमिति से संपन

भुंगा (हरियाणा ) : कीर्ति किसान यूनियन ब्लॉक भुंगा का डेलीगेट इजलास भुंगा में चुनी गई कमेटियों की हाजिरी में किया गया, जिसमें जत्थेबंदी का ऐलाननामा विधान पढ़ने के बाद भुंगा क्षेत्र में पिछले...
article-image
पंजाब

38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग में गढ़शंकर ने फगवाड़ा को 2-1 से हराया

गढ़शंकर,  15 सितम्बर: पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही  38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का मैच बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में तीन दिवसीय आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

एएम नाथ।  सुंदरनगर, 23 नवंबर :   जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य से 21 नवंबर से 23 नवंबर तक आपदा जोखिम से निपटने हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को खंड...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अब हाईवे पर होंगे ऑटोमैटिक चालान : CCTV कैमरे लगाए गए हैं जो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को स्कैन कर वाहन की पूरी जानकारी जुटा लेते

शिमला : हिमाचल प्रदेश में अब नेशनल हाईवे पर बिना परमिट या अधूरे दस्तावेजों के साथ चल रहे कमर्शियल वाहनों पर सख्ती शुरू हो गई है। परिवहन विभाग ने प्रदेश में पहली बार अत्याधुनिक...
Translate »
error: Content is protected !!