देशवासियों को पड़ रही है बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार की मार : गुरनेक सिंह भज्जल

by
गढ़शंकर : आज सीपीआईएम तहसील गढ़शंकर की जनरल बाडी की बैठक गोपाल सिंह थांदी की अध्यक्षता में हुई। जिसको जिला सचिव गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि जिस समय से देश में भाजपा की मोदी सरकार अस्तित्व में आई है, देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं महंगाई में रिकार्ड तोड़ इजाफा हुआ है एवं किसानों ने खुदकुशियां की हैं।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं और देश की संपत्ति को चहेतों को कौडिय़ों के भाव सरकार बेचने में लगी है। सभी विभागों को प्राइवेट किया जा रहा है और लोगों का ध्यान आर्थिक नीतियों से हटा कर देश में फिरकाप्रस्त जहर घोला जा रहा है। देश में अल्पसंख्यक समुदाय के आशियानों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं और देश के संविधान का खंडन हो रहा है। सीपीआईएम नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती हेतु जनतक जत्थेबंदियों का चुनाव संबंधी रिपोर्ट तहसील सचिव हरभजन सिंह अटवाल द्वारा जारी की गई। इस मौके पर तहसील सचिव हरभजन सिंह अटवाल, दर्शन सिंह मट्टू, गुरमेश सिंह, सुभाष मट्टू, महेन्द्र कुमार, अच्छर सिंह, करनैल सिंह, शेर जंग बहादर तथा प्रेम सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

मोगा जिले में आज पुलिस और गैंगस्टर एनकाउंटर : एनकाउंटर मोड में पंजाब पुलिस, पकड़े गए लकी पटियाल गैंग के 3 गैंगस्टर, एक गैंगस्टर्स की टांग में गोली लगी

चंडीगढ़ : पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई रविवार को भी जारी रही और आज सुबह मोगा जिले में आज पुलिस और गैंगस्टर एनकाउंटर हुया । पुलिस ने बताया कि पुलिस के साथ मुठभेड़...
article-image
पंजाब

कबूतरबाजी को लेकर बच्चों का झगड़ा : फिर हो गई ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 की मौत

फिरोजपुर :  कस्बा ममदोट के गांव कड़मा में गक्त बुधवार शाम दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है । इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा...
पंजाब

गल्ती से गल्त दवाई खाने से महिला की मौत

गढ़शंकर। गांव चक्क रौंता में गल्त दवाई खाने से महिला की मौत हो गइ सुखविंदर कौर आयू 29 वर्ष पत्नी जसपाल सिंह निवासी चक्क रौंता ने घर में रखी कोई दवाई गल्ती से खा...
Translate »
error: Content is protected !!