देसी शराब की 100 पेटियां बरामद : वाहन में सवार चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया

by
भराड़ी थाना पुलिस ने पिकअप जीप से देसी शराब की 100 पेटियां पकड़ी हैं। वाहन में सवार चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। आरोपी शराब को बिना किसी दस्तावेज के ले जा रहे थे। आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी अनूप कुमार की अगुवाई में एक टीम ने वीरवार रात करीब 1:00 बजे दधोल से लदरौर सडक़ पर भराड़ी में नाका लगाया था। इसी बीच एक पिकअप जीप को रोका गया। जीप लगा तीरपाल हटा कर देखा तो शराब की पेटियां पाई गई। जीप सवार चारों व्यक्तियों ने शराब संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वह मौके पर कुछ भी पेश नहीं कर सके। इसके आरोपियों को हिरासत में लिया गया। शराब सहित जीप को थाना पहुंचाया गया। वहां गिनती करने पर शराब की 100 पेटियां पाई गई।
आरोपियों की पहचान तेज सिंह निवासी गांव अमरपुर तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर, मदन लाल निवासी गांव सेर तहसील झंडूता जिला बिलासपुर, संजीत शाह निवासी गांव बुडवा परली डाकघर शकरपुरा तहसील अलोली जिला खगड़िया बिहार और अशोक शाह निवासी गांव बगरस डाकघर बखरी जिला बेगुसराय बिहार के रूप में हुई है। बरामद की गई शराब की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

लेफ्टिनेंट कर्नल ने पत्नी को गोली मार कर की हत्या : लेफ्टिनेंट कर्नल ने खुद को भी गोली मार की खुदकुशी

फिरोजपुर : लेफ्टिनेंट कर्नल ने पत्नी को गोली मार हत्या कर दी है, उसके बाद खुद को भी गोली मार खुदकुशी कर ली है। पत्नी के माथे और कर्नल के गले के नीचे गोली...
article-image
पंजाब

ब्लड डोनर्स एंड वेलफेयर सोसाइटी दसूहा की नई कार्यकारिणी समिति गठित

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  ब्लड डोनर्स एंड वेलफेयर सोसाइटी दसूहा (रजि.) की एक महत्वपूर्ण बैठक विजय मार्केट, दसूहा में आयोजित की गई। यह बैठक सोसाइटी के संस्थापक मनीष कालिया के दिशा-निर्देशों के तहत चेयरमैन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*प्रदेश की 4 आईटीआई में शुरू किये हैं कृषि आधारित पाठयक्रमः राजेश धर्माणी

कन्दरौर में डेरीका फार्म के उद्घाटन अवसर पर बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। बिलासपुर : नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 सदस्यीय स्वयंसेवी टीम को पौंग बांध प्रशिक्षण के लिए उपायुक्त ने किया रवाना

रोहित जसवाल।  ऊना, 6 अक्तूबर। युवा आपदा मित्र स्कीम के तहत आज उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ऊना की 50 सदस्यीय स्वयंसेवी टीम को पौंग बांध जिला कांगड़ा स्थित...
Translate »
error: Content is protected !!