देसी शराब 5 से 20 रुपये महंगी :अंग्रेजी, देसी शराब, बीयर, वाइन और विदेशी शराब पर लगाया मिल्क सेस

by

शिमला : प्रदेश में देसी शराब के दाम 5 से 20 रुपये तक महंगी ही गई हैं। शराब के बढ़े हुए दाम 1 अप्रैल से लागू होंगे। इस बाबत राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। 1 अप्रैल से देसी शराब के सभी ब्रांड की एक बोतल का दाम 230 रुपये तय किया गया है। हॉफ बोतल 120 और पव्वा 60 रुपये में मिलेगा। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान बोतल के दाम 210 रुपये, हॉफ का 110 और पव्वा का 55 रुपये था।
मिल्क सेस भी चुकाना होगा
इस बार प्रति बोतल उपभोक्ताओं को 17 रुपये सेस चुकाना पड़ेगा। राज्य सरकार की राजस्व अर्जित करने की मुहिम उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ने वाली है। पहले प्रति बोतल सात रुपये का सेस चुकाना पड़ता था। इस बार सरकार ने मिल्क सेस के नाम पर 10 रुपये अतिरिक्त सेस लगाया है। इस संबंध में सरकार की ओर से आबकारी नीति अधिसूचित हो चुकी है।
अंग्रेजी व देसी शराब, बीयर, वाइन और विदेशी शराब पर मिल्क सेस लगाया गया है। इसके अलावा गोधन विकास निधि के लिए प्रति बोतल 2.50 रुपये सेस लगाया है। प्रदेश में कोरोना संकट के समय सरकार ने इस सेस का नाम बदलकर कोविड सेस कर दिया था। अब कोविड सेस को बंद कर इसका नाम काऊ सेस कर दिया गया है।
प्रति बोतल 1.50 रुपये का सेस कर एवं आबकारी विकास फंड के नाम पर लिया जाएगा। दो रुपये प्रति बोतल सेस पंचायतीराज संस्थाओं को जाएगा। एक रुपया सेस स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस सेवाओं के लिए मिलेगा। कुल मिलाकर उपभोक्ताओं को वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान शराब और बीयर की प्रति बोतल 17 रुपये का सेस चुकाना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा मर्डर केस – महिला ने पति के साथ मिलकर बहन के पति की ली जान

चंबा. :  चंबा के चुराह क्षेत्र के भरनोटी गांव में एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपनी बहन के पति की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बंगाणा से धनेटा वाया तूतडू होकर पहुंचेंगे हैवी वाहन-जिला दंडाधिकारी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 27 मई – जिला स्तरीय पिपलू मेले 2023 के दृष्टिगत बंगाणा से धनेटा वाया पिपलू होकर जाने वाले हैवी वाहन/बसें 30 मई से 1 जून तक बंगाणा से धनेटा बाया तूतडू होकर चलेंगे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने किया निर्माणाधीन प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण

ऊना: 28 सितंबरः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज रामपुर में बन रहे प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रहे निर्माण कार्य का मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हमें दो 93,000 हथियार, फिर देखो क्या करते हैं पाकिस्तान का’- बलोच नेता का भारत से सीधा और चौंकाने वाला बयान वायरल

सोशल मीडिया पर एक 30 मिनट का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बेलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) के कमांडर-इन-चीफ अल्लाह नजर बलोचने भारत और वैश्विक समुदाय से बलूचिस्तान के समर्थन की गुहार लगाई है। वीडियो...
Translate »
error: Content is protected !!