देसी शराब 5 से 20 रुपये महंगी :अंग्रेजी, देसी शराब, बीयर, वाइन और विदेशी शराब पर लगाया मिल्क सेस

by

शिमला : प्रदेश में देसी शराब के दाम 5 से 20 रुपये तक महंगी ही गई हैं। शराब के बढ़े हुए दाम 1 अप्रैल से लागू होंगे। इस बाबत राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। 1 अप्रैल से देसी शराब के सभी ब्रांड की एक बोतल का दाम 230 रुपये तय किया गया है। हॉफ बोतल 120 और पव्वा 60 रुपये में मिलेगा। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान बोतल के दाम 210 रुपये, हॉफ का 110 और पव्वा का 55 रुपये था।
मिल्क सेस भी चुकाना होगा
इस बार प्रति बोतल उपभोक्ताओं को 17 रुपये सेस चुकाना पड़ेगा। राज्य सरकार की राजस्व अर्जित करने की मुहिम उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ने वाली है। पहले प्रति बोतल सात रुपये का सेस चुकाना पड़ता था। इस बार सरकार ने मिल्क सेस के नाम पर 10 रुपये अतिरिक्त सेस लगाया है। इस संबंध में सरकार की ओर से आबकारी नीति अधिसूचित हो चुकी है।
अंग्रेजी व देसी शराब, बीयर, वाइन और विदेशी शराब पर मिल्क सेस लगाया गया है। इसके अलावा गोधन विकास निधि के लिए प्रति बोतल 2.50 रुपये सेस लगाया है। प्रदेश में कोरोना संकट के समय सरकार ने इस सेस का नाम बदलकर कोविड सेस कर दिया था। अब कोविड सेस को बंद कर इसका नाम काऊ सेस कर दिया गया है।
प्रति बोतल 1.50 रुपये का सेस कर एवं आबकारी विकास फंड के नाम पर लिया जाएगा। दो रुपये प्रति बोतल सेस पंचायतीराज संस्थाओं को जाएगा। एक रुपया सेस स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस सेवाओं के लिए मिलेगा। कुल मिलाकर उपभोक्ताओं को वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान शराब और बीयर की प्रति बोतल 17 रुपये का सेस चुकाना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली-पाँवटा साहिब एचआरटीसी बस में यात्री को बेहोश कर लूटपाट

गिरिपार के दुगाना निवासी बलबीर पुंडीर के साथ हुई घटना पूरी रात ठंड में बेसुध पड़े रहे पाँवटा साहिब बस स्टैंड पर परिजनों का आरोप, सूचना के घंटो बाद भी नहीं पहुंची पुलिस’ पू’र्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में कुपोषण की रोकथाम के लिए मिशन मोड में कार्य किया जाएगा – DC जतिन लाल

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में पात्र बच्चों को जोड़ना सुनिश्चित करें उपायुक्त ने आईसीडीएस के माध्यम से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की ऊना, 19 फरवरी – समेकित बाल विकास सेवाएं(आईसीडीएस)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चामुंडा मंदिर में नवरात्रों से कैनोपी में श्रद्वालुओं को मिलेंगे फूल, फूलों से धूप, गुलाल बनाने की कार्य योजना भी हो रही तैयार: डीसी डा. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 27 सितंबर। कांगड़ा जिला के प्रमुख शक्ति पीठों को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा इस के लिए प्रारंभिक तौर पर चामुंडा मंदिर में प्राकृतिक वस्तुओं, फूलों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विश्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांवरिया कर दो बेडा पार.. जैसे भजनों पर थिरकते रहे भक्त : पंचकूला के गीता मंदिर में हुआ भजन संध्या का भव्य आयोजन

ट्राइसिटी सहित हरियाणा पंजाब से 25 से ज्यादा गायक गायिकाओं ने लिया भाग पुनीत महाजन। पंचकूला/चंडीगढ़ : सांवरिया कर दो बेडा पार… और तूने मुझे बुलाया शेरावालिए जैसे भजनों पर भक्त कई घंटों तक थिरकते...
Translate »
error: Content is protected !!