देहरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन व सहायिका के भरे जाएंगे 13 पद

by
देहरा /तलवाड़ा :  बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन उपमंडल देहरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 13 रिक्त पद भरे जाएंगे।
देहरा के बाल विकास परियोजना अधिकारी सुशील शर्मा ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत त्रिपल के आंगनबाड़ी केंद्र कोठार  , ग्राम पंचायत बनखंडी के आंगनबाड़ी केंद्र बनखंडी , ग्राम पंचायत कल्लर के आंगनबाड़ी केंद्र बगरोट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं। वहीं ग्राम पंचायत बनखंडी के मधिणी केंद्र , मेहवा के धनोटू , हरिपुर के अप्पर हरिपुर , हरिपुर के सुखा तालाब, भटोली फकोरियां के मंगरोली , नौशहरा के नौशहरा , घेड़ के  बनटिल्ली , घेड़ के घेड़, ठठलेहड के नौण , खबली के अप्पर मारियारी , शिवनाथ के शिवनाथ , बौंगता के बौंगता , खेरियां के खेरियां केंद्रों में सहायिका के पद भरे जाएंगे ।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित 13 दिसंबर 2024 शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। आवेदन के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी हो। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए जमा दो पास होना आवश्यक है। उम्मीदवार के परिवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इन पदों हेतु साक्षात्कार उपमंडल अधिकारी देहरा के कार्यालय में दिनांक 18 दिसंबर 2024 को प्रातः 10 बजे निश्चित किए गए है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के लिए खुशखबरी : पंजाब में रजिस्ट्री से एनओसी की शर्त हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब में रजिस्ट्री से एनओसी की शर्त हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी पंजाब सरकार ने दी है। इससे कच्ची कॉलोनियों में रहने...
article-image
पंजाब

डॉ. दलजीत अजनोहा को बत्रा परिवार द्वारा विशेष समारोह में सम्मानित किया गया

होशियारपुर/ ब्यूरो : प्रसिद्ध हस्ती डॉ. दलजीत अजनोहा को बत्रा परिवार द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम एक भावनात्मक अवसर था, जहां डॉ. अजनोहा को समाज के प्रति उनके...
article-image
पंजाब

15 किलोग्राम हेरोइन और 8.40 लाख रुपये ड्रग मनी : दसवीं का छात्र पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़ा

अमृतसर : रामतीर्थ रोड पर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने नाके से एक 16 वर्षीय किशोर को 15 किलोग्राम हेरोइन और 8.40 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ पकड़ा है। उसके परिवार के...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी महज तीन सीटों पर सिमटने के बाद : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया कि जनसेवा और विकास कार्य जारी रहेंगे, ट्वीट का अंत “आबाद रहो जिंदाबाद रहो” के साथ किया

चंडीगढ़  :  लोकसभा चुनाव 2024 में दिन रात एक करने के बाजवूद पंजाब की सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी महज तीन सीटों हासिल कर सकी। इस चुनाव परिणाम के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...
Translate »
error: Content is protected !!