देहरा में आयोजित नशा मुक्त भारत कार्यक्रम, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

by

मुख्यमंत्री द्वारा चिट्टे के खिलाफ चलाए अभियान को भी सराहा
राकेश शर्मा  :  देहरा /तलवाड़ा l  हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा द्वारा आज गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देहरा में नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल देहरा सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के सैकड़ों छात्र–छात्राओं ने भाग लिया। बढ़ते नशे के खतरे और युवाओं पर उसके प्रभाव को देखते हुए यह आयोजन विशेष रूप से युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार, समाज और आर्थिक स्थिति पर भी गहरा असर डालता है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच अपनाने, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होने का आग्रह किया।


उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा चिट्टे और अन्य नशों के खिलाफ छेड़ा गया विशेष अभियान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चिट्टे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए चलाया जा रहा व्यापक अभियान समाज में सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है, और ऐसे प्रयासों को मजबूती देने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।
इस अवसर पर हिमाचल पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा के उप महा प्रबंधक सतीश ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशे के खतरों के प्रति सावधान रहने की अपील की और कहा कि समाज में नशा तेजी से जड़ें जमा रहा है, जिसे रोकने के लिए युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने भी नशे के दुष्प्रभावों, नशामुक्ति के उपायों और परामर्श सेवाओं की उपलब्धता पर विस्तृत जानकारी दी। छात्रों को आत्मविश्वास बढ़ाने, सही संगत चुनने, व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने जैसे व्यावहारिक सुझाव भी दिए गए।
अंत में छात्रों को नशामुक्त समाज बनाने की दिशा में योगदान देने और अपने आसपास के युवाओं को जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट रहा—युवाओं को नशे के अंधेरे रास्ते से दूर रखकर एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज की स्थापना करना।
कार्यक्रम में रिटायर्ड प्रोफेसर करण पठानियां,
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मोनिका, प्रो. दिनेश, देहरा बॉयज स्कूल के प्रिंसिपल अनिल वर्मा, सेवानिवृत जिला अटार्नी अशोक धीमान और मार्केटिंग बोर्ड के सदस्य रमेश पराशर व छात्र -छात्राओं सहित गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में करवाया वैबीनार

गढ़शंकर : शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के तहत बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन सैल द्वारा एक दिवसीय वैबीनार करवाया गया। वैबीनार के पहले सेशन में डा. सुजाता संतोष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के खिलाफ अभियान को हिमाचल प्रदेश में बनाया जाएगा जन आन्दोलन- मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ अभियान को जन आन्दोलन बनाया जाएगा। इस आन्दोलन में प्रदेश के हर व्यक्ति की सहभागिता सुनिश्चित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवती युवक से पैसों की कर रही थी डिमांड : जिसकी वजह से उसने हत्या का प्लान बनाया, युवती की लाश घेबट बेहड़ के जंगल में पड़ा मिला था

ऊना : जालंधर की युवती की लाश अंब में मिली के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती युवक से पैसों की डिमांड कर...
article-image
पंजाब , समाचार

जेल मंत्री बैंस ने पटियाला जेल का दौरा करने दौरान जेल मैनुअल की अवहेलना की : वल्टोहा

पटिआला, 5 अप्रैल: शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने मांग की कि पंजाब के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा 25 मार्च को पटियाला की केंंद्रीय जेल के किए गए दौरे...
Translate »
error: Content is protected !!