देहरा में तीन दिन का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

by

तलवाड़ा (राकेश शर्मा)
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से आज बचत भवन देहरा में आपदा प्रबंधन को लेकर तीन दिन का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से हरजिंदर ने राजकीय महाविद्यालय देहरा के विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कैसे आपदा के पहले और आपदा के बाद उसका नियंत्रण किया जा सके।
उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य है की हर गांव में 15 लोगो को आपदा के लिए प्रशिक्षित करना। साथ ही उन्होंने इस ट्रेनिंग में आपदा में जैसे भूकंप के समय में सीपीआर देना , स्ट्रेचर बनाना , लोगो को बचाना इत्यादि समिलित था।
इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी देहरा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि आपदा दो प्रकार की होती है , प्राकृतिक और मानव निर्मित।आपदा के समय में सबसे अधिक जरूरी लोगो को आपदा की जगह से निकलना और आपदा के बाद लोगो को दोबारा बसाना होता है।
उन्होंने आपदा मित्रो को आपदा के समय में इस्तेमाल होने वाली किट्स का भी वितरण किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जन मंच मुबारिकरपुर में सोमभद्रा उत्पादों का स्टॉल

ऊना। ज़िला ऊना के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को वर्ष 2021 में सोमभद्रा ब्रांड के अंतर्गत बेहतर पैकिंग और लेबलिंग की सुविधा दी गई है । आज जन मंच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर खेत तक पानी पहुंचा कर खेती के ढांचे में लाया जाएगा बदलाव : कृषि मंत्री चंद्र कुमार

ज्वाली,16 अक्तूबर: कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा है कि हर खेत तक पानी पहुंचा कर खेती के ढांचे में बदलाव लाया जाएगा जिसके लिए प्रदेश सरकार तत्परता से कार्य कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास मंत्री ने नालदेहरा में 40 लाख से निर्मित हिम ईरा हाट का किया शुभारंभ : ईरा हाट में पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिला के उत्पाद बेचने के लिए रखे जाएंगे जो कि पूर्ण रूप से जैविक होंगे – अनिरुद्ध सिंह

रोहित भदसाली। शिमला 07 अगस्त – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के तहत नालदेहरा में 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित किए गए हिम ईरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जब तक लोग जागरूक नहीं होने तब तक जल सरंक्षण की कल्पना नहीं की जा सकती : जिला में जल संरक्षण के दृष्टिगत आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

ऊना – आईआईसीटी संस्थान ऊना में उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र ऊना डॉ लाल सिंह की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान आयोजित किया गया। अभियान में उन्होंने युवा प्रतिनिधियों से आसपास के जल स्रोतों...
Translate »
error: Content is protected !!