देहरा विस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान होगा सुनिश्चित – ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए उठाएंगे कारगर कदम: कमलेश

by
नवनिर्वाचित विधायक का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
राकेश शर्मा । देहरा/तलवाड़ा :   देहरा की नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा विस के ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा इस के लिए विभागीय अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। शुक्रवार को  विधायक कमलेश ठाकुर ने ग्राम पंचायत मरेड़ा में जनसमस्याएं सुनने के उपरांत कहा कि सभी गांवों को चरणबद्व तरीके से सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इससे पहले नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
                  उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने आम जनमानस को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न योजनाएं तथा कार्यक्रम आरंभ किए हैं इन योजनाओं का लाभ ग्रामीण स्तर तक पात्र लोगों तक पहुंचे इस के लिए उपयुक्त कदम उठाए जा रहे हैं।    उन्होंने कहा कि गांवों में बेहतर सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देहरा विस क्षेत्र में पंचायतों में विकास कार्यों के लिए किसी भी स्तर पर धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। देहरा विस क्षेत्र में हर घर नल और बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा मिल सके इसके साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण पर भी आवश्यक बल दिया जा रहा है स्वयं सहायता समूहों के गठन के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पंचायत स्तर पर स्वयं लोगों की समस्याओं का निवारण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़ े।
सीएम का जताया आभार :   विधायक कमलेश ठाकुर ने गत दिवस मंत्रीमंडल की बैठक में पुलिस जिला देहरा बनाने के निर्णय तथा इसके सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 39 पद सृजित कर भरने का निर्णय लेने पर आभार व्यक्त किया है इसके साथ ही पुलिस चैकी डाडासीबा को एसडीपीओ देहरा तथा पुलिस स्टेशन देहरा के अंतर्गत पुलिस चैकी मोइन स्थापित करने तथा जिला कांगड़ा के देहरा में लोक निर्माण विभाग का वृत खोलने पर आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर तहसीलदार देहरा कर्मचंद कालिया, ब्लाक अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर,समाज सेवक नरेंद्र सिंह पप्पू ठाकुर,अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग अनीश ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत मेरडा रिंपी देवी सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर में सुशासन और सशक्त विपक्ष का नया अध्याय : जयराम ठाकुर

भाजपा विधायकों की विशेष कार्यशाला संपन्न, नेता प्रतिपक्ष हिमाचल जयराम ठाकुर ने दिया प्रशिक्षण कहा, ​अनुभव, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ जनता की आवाज बनेंगे भाजपा के 29 विधायक एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन क्षेत्र में प्रशिक्षण की संभावनाएं तलाशे यूको आरसेटी – DC मनमोहन शर्मा

एएम नाथ।  सोलन  :  उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि कृषि क्षेत्र में प्रसंस्करण के माध्यम से उत्पाद की शेल्फ लाईफ बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाना आवश्यक है। इससे ज़िला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में विकास को मिली नई गति, दो भवनों का शिलान्यास : चंबा-चुवाड़ी सुरंग का कार्य अक्टूबर 2026 तक शुरू होगा : कुलदीप सिंह पठानिया

लगभग 2 करोड़ की लागत से बनेंगे अतिरिक्त कार्यालय और अतिथि गृह एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोमवार को नगर परिषद चंबा के अतिरिक्त कार्यालय भवन तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौजी के समाजसेवी परवीन टंडन की केंद्रीय कृषि मंत्री से शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। चम्बा : डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी परवीन टंडन ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ और उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!