दो करोड़ दे दो…गुरदासपुर में किसान से मांगी रंगदारी; परिवार को दी जान से मारने की धमकी

by

बटाला :  थाना घनिए के बांगर के अधीन गांव नवां किला देसा सिंह के किसान से दो करोड़ रंगदारी मांगी गई। विदेशी नंबर से भेजे वॉइस मैसेज में आकॉलरोपित ने रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है।

पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि जरनैल सिंह लाडी निवासी नवां किला देसा सिंह के अनुसार उसे विदेशी नंबर से करीब पांच बार वॉट्सऐप कॉल आई, जो उसने नहीं उठाई। कॉल करने वाले ने फिर विदेशी नंबर से वॉइस मैसेज भेजा, जिसमें कहा कि तुम फोन नहीं उठा रहे हो तुझे दो करोड़ रुपये की सेवा लगाई गई है। इसके लिए तीन दिन का समय दिया जाता है। तीन दिन में दो करोड़ रुपये दे दो वरना तुझे और तेरे परिवार को जान से मार देंगे। गिरोह बनाकर मांगते थे रंगदारी, पांच पर केस थाना डेरा बाबा नानक की पुलिस ने गिरोह बनाकर रंगदारी मांगने और वसूलने के आरोप में पांच लोगों को नामजद किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

एएसआई बलविन्द्र सिंह ने बताया कि वे पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान अनाज मंडी डेरा बाबा नानक-फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर पहुंचे। इस दौरान सूचना मिली कि अरमानदीप सिंह की जौड़ियां बाजार में मोबाइल की दुकान है। इसके निशान सिंह से संबंध हैं।

निशान सिंह विदेश में रहता है और उस पर रंगदारी मांगने के मामले दर्ज हैं। अरमानदीप सिंह अक्सर निशान सिंह से अपने मोबाइल फोन से वॉट्सऐप कॉल करके बातें करता रहता है। इन्होंने रंगदारी मांगने का गिरोह बनाया है, जो लोगों को डरा धमकाकर रंगदारी मांगते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुसलमानों की विरासत को बचाने की कोशिश या धार्मिक हस्तक्षेप….? जानिए वक्फ अधिनियम 2025 में क्या है सच्चाई?

देशभर में अधिनियम 2025 का संशोधन पर  तीखी बहस और गहमागहमी का कारण बन गया है. कुछ लोग इसे मुसलमानों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप और सांप्रदायिक स्वतंत्रता पर खतरा बता रहे हैं, तो...
article-image
पंजाब

पंचायत समिति गढ़शंकर के 25 जोनों से 76 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अजमायेगें किस्मत : 25 आप के, 22 कांग्रेस के, 14 भाजपा के, 7 बसपा के, 4 अकाली दल के तथा 4 आजाद उम्मीदवार

 गढ़शंकर, 6 दिसंबर: पंचायत समिति गढ़शंकर के 25 जोनों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले 82 उम्मीदवारों में से 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं, जिसके चलते अब 76...
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए मनीष से बेहतर योग्य कोई नहीं : मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 29 मई: चंडीगढ़ से मनीष तिवारी के लिए एक मजबूत और शक्तिशाली पक्ष पेश करते हुए, प्रसिद्ध वकील और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सिब्बल ने आज कहा कि लोकसभा में...
article-image
Uncategorized , पंजाब

पुलिस टीम पर फायरिंग…एनकाउंटर में बदमाश घायल; दो गिरफ्तार

तरनतारन। जालंधर देहाती के थाना लोहियां के सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह की अगुआई में पुलिस पार्टी ने तरनतारन जिले के गांव छापड़ी साहिब में छापामारी की। इस दौरान विभिन्न मामलों में नामजद नवदीप सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!