दो घंटे के अंदर पंजाब में मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सभी जिलों में भेजे जाएंगे टैंकर : पेट्रोल डीजल लेने के लिए पैनिक ना हो। अगले 5 से 6 घंटे में सभी शहरों में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की सप्लाई सुनिश्चित होगी – DC सारंगल

by

जालंधर :   जालंधर में तेल टैंकर यूनियन की हड़ताल खत्म हो गई है। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल की यूनियन नेताओं के साथ इंडियन ऑयल टर्मिनल में बैठक हुई, जिसके बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर जालंधर विशेष संगल और एसपी जालंधर मुखविंदर सिंह भुल्लर ने घोषणा की है कि ट्रक टैंकर ऑपरेटर यूनियन की हड़ताल खत्म हो गई है। जालंधर तेल डिपो से जालंधर और आसपास के शहरों में तेल आपूर्ति 2 घंटे में शुरू हो जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा है कि लोग पेट्रोल डीजल लेने के लिए पैनिक ना हो। अगले 5 से 6 घंटे में सभी शहरों में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की सप्लाई सुनिश्चित हो जाएगी।  बता दें कि अमृतसर, नवांशहर, मोगा, फिरोजपुर, जगराओं और आसपास के अन्य शहरों में सप्लाई शुरू कर दी गई है।

पटियाला में बिगड़ रहे हालात :   पटियाला में पेट्रोल पंप पर हालात बिगड़ते देख पुलिस को तैनात किया गया है।

लुधियाना में भी हड़ताल खत्म :  लुधियाना में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन और ट्रांसपोर्टरों के बीच बातचीत के बाद हड़ताल समाप्त करने पर सहमति बन गई है। दोनों पक्षों के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग से विभिन्न मुद्दों पर मंथन भी हुआ। लुधियाना पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक सचदेवा ने कहा कि लंबी बातचीत में दोनों पक्षों में सहमति हो गई है और देर रात तक शहर के पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य हो जाएगी।

70 प्रतिशत से ज्यादा पैट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म :  रूपनगर के जिला जेल के बाहर जेल प्रबंधन द्वारा चलाए जा रहे पेट्रोल पंप पर वाहनों की लाइनों लगी रही। बेला मार्ग पर लंबी कतार पेट्रोल डीजल डलवाने के लिए वाहनों की लग गई। जिले में 70 प्रतिशत से ज्यादा पैट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म हो चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कार-एक्टिवा की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर घायल 

गढ़शंकर, 26 मार्च : गत दिवस रविवार दोपहर 11 बजे के करीब स्थानीय गढ़शंकर-आदमपुर मार्ग पर नहर किनारे गांव मोइला वाहिदपुर के पास एक कार तथा एक्टिवा की टक्कर हो गई जिसमें एक्टिवा चालक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की महिला प्रधान के पति के 2 हत्यारों का एनकाउंटर : भागने की कोशिश में दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, दोनों के पैरों में लगी गोलियां

जम्मू से लाए जा रहे थे आरोपी, धनास में हादसे के बाद हुआ एनकाउंटर चंडीगढ़ में हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के आरोपी दबोचे, फरार तीसरे शूटर की तलाश जारी पुनीत महाजन। चंडीगढ़ :  सेक्टर-11 स्थित कुमार...
article-image
पंजाब

सरकारी सैकेंडरी स्कूल रुडक़ी खास का 12वीं का नतीजा 100 प्रतिशत

गढ़शंकर :पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा अप्रैल/मई में ली गई 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के घोषित किए गए नतीजों में सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल रुडक़ी खास की 12वीं कक्षा का नतीजा 100 प्रतिशत...
article-image
पंजाब

सिद्ध योगी आसरा वैल्फेयर सुसायिटी कोकोवाल मजारी दुारा बीत ईलाके की जनता के लिए अैबूलैंस सेवा की शुरुआत की

गढ़शंकर:सिद्ध योगी आसरा वैल्फेयर सुसायिटी कोकोवाल मजारी दुारा ईलाके में अैबूलैंस ना होने के कारण लोगो की आ रही समस्या को ध्यान में रखते हुए दोनों गावों कोकोवाल व मजारी की पंचायत व गांववासियों...
Translate »
error: Content is protected !!