दो टिप्परों की भीषण टक्कर में चपेट में आया मोटरसाइकिल स्वार : मोटरसाइकिल स्वार की मौके पर मौत , एक टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल

by
गढ़शंकर। गढ़शंकर नंगल पर गांव शाहपुर के निकट दो टिप्परों की भीषण टक्कर हो गई और इसी दौरान दोनों टिप्परों के की चपेट में मोटरसाइकिल स्वारआ गया।  मोटरसाइकिल स्वार की मौके पर मौत हो गई और एक टिप्पर चालक गंभीर घायल हो गया।  टिप्परों की टक्कर इतनी भीषण हुई के दोनों टिप्परों के परखचे उड़ गए।
गांव शाहपुर के निकट पहाड़ी वाली साइड से दो टिप्पर आ रहे थे तो अनियत्रिंत हो गए दोनों की टक्कर हो गई।  इसी दौरान मौके से गुजर रहा मोटरसाइकिल स्वार  दोनों टिप्परों की चपेट में आने से दोनों टिप्परों के बीच फंस गया। इस भीषण टक्कर दौरान मोटरसाइकिल स्वार की मौके पर मौत हो गई तो एक टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगो ने घायल को सिवल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद नवांशहर के लिए रेफर कर दिया।  जिसके बाद गांव वाले लोग दुर्घटनास्थल पर एकत्र हो गए और मृतक को अस्पताल पहुंचाया। तब तक मौके पर पुलिस पार्टी नहीं पहुंची थी। मृतक की पहचान परमजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव शाहपुर , थाना गढ़शंकर के तौर पर हुई और गंभीर घायल टिप्पर चालक की पहचान अवतार सिंह पुत्र गुरमेज सिंह निवासी गांव बारूपाल , जिला तरनतारन के तौर पर हुई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्रों के भवनों के नामकरण में किया संशोधन

ऊना, 26 अगस्त – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्रों के भवनों के नाम पाठशाओं का दर्जा बढ़ने के कारण उनके नामकरण में संशोधन...
article-image
पंजाब

पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार…सीएम भगवंत मान ने MSP और रोजगार पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़ : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 पर पंजाब और हरियाणा के सियासी गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा...
article-image
पंजाब

कंगना रनौत के पहले दिए बयानों से लड़की के मन में था गुस्सा : 2019 में केवल एक सीट मिली थी लेकिन अब हमारे पास 3 सीटें – मुख्यमंत्री भगवंत मान

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि कंगना रनौत के पहले दिए गए बयानों की वजह से लड़की के मन में गुस्सा था जिसकी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया. हालांकि,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जांच में सही पाए गए सभी नामांकन, अब 5 प्रत्याशी मैदान में

देहर्रा/ तलवाड़ा : राकेश शर्मा । देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी नामांकन सही पाए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि देहरा...
Translate »
error: Content is protected !!