दो बहनों एवं भतीजी पर गोलियां चलाई : दो गंभीर घायल, एक खतरे से बाहर, आरोपी ग्रिफ्तार

by

शिमला , 13 अप्रैल :  हिमाचल प्रदेश के किन्नौर क्षेत्र में व्यक्तिगत विवाद के चलते अपने परिवार की तीन महिलाओं पर कथित रूप से गोलियां चलाने को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।उसके अनुसार पूरबनी गांव में शुक्रवार को राज चंदर ने अपनी दो बहनों एवं भतीजी पर गोलियां चला दीं। परिवार तब राज चंदर के भतीजे की शादी की तैयारी कर रहा था।

पुलिस ने कहा कि घायलों को शिमला के इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल ले जाया गया तथा बाद में उन्हें वहां से रेकोंग पियो जिला अस्पताल ले जाया गया। उसने कहा कि दो बहनों में एक कृष्ण लीला एवं भतीजी स्वीटी गंभीर रूप से घायल हो गयीं तथा अन्य बहन भारती खतरे से बाहर बतायी जा रही है।  पुलिस ने कहा कि चंदर के खिलाफ भादंसं की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया और उसे शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। आम लोगों को लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनावों के सिलसिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अपने हथियार जमा करा देने को कहा गया है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक किन्नौर जिले में 1205 हथियार जमा कराये गये हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता, हर विधानसभा क्षेत्र में खुलेगा डे बोर्डिंग स्कूल : संजय रतन

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी /तलवाड़ा :  विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटियारा में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा प्राप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोेग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस समारोह : स्वतंत्रता सेनानियों व कारगिल शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित

करसोग  : करसोग में 75वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोेग में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी नागरिक करसोग नरेंद्र सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लासानी शहादत को समर्पित गुरमति कार्यक्रम : चार साहिबजादों, माता गुजर कौर, शहीद हरशरण कौर और समूह सिंहों शहीदों की शहादत को समर्पित शब्द गुरमति कार्यक्रम का आयोजन

गढ़शंकर :  गढ़शंकर आनंदपुर साहिब रोड पर स्थित शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा साहिब में श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी और सोशल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर ने गुरुद्वारा साहिब प्रबंधन कमेटी के सहयोग से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी इंस्पेक्टर बन कई लड़कियों से किया सेक्स, शादी में खुली थी हैवान असलम की पोल : असलम को कोर्ट ने 20 साल कैद की सजा सुनाई

झारखंड में असलम नाम का एक शख्स फर्जी इंस्पेक्टर बन बैठा। वह नाम बदल-बदल कर कई शहरों में घूमता रहा। इस दौरान उसने न जाने कितनों को ठगी का शिकार बनाया। हैरानी की बात...
Translate »
error: Content is protected !!