दो मरीजों को एयरलिफ्ट कर दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार से आईजीएमसी पहुंचाया

by
 शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में प्रदेश सरकार मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं को विशेष अधिमान देते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना करते हुए आज जिला शिमला के दुर्गम डोडरा-क्वार क्षेत्र से दो मरीजों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान कर शिमला पहुंचाया गया। इन्हें तत्काल चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता थी। चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए छह वर्षीय श्रद्धा और 54 वर्षीय प्रमोद कुमार को एयरलिफ्ट किया गया।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आज प्रातः 8ः30 बजे डोडरा-क्वार से रवाना हुआ और दोनों मरीजों और उनके तीमारदारों को लेकर 9ः10 बजे अनाडेल पहुंचा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेशानुसार कार्रवाई करते हुए एडीएम (प्रोटोकॉल) और तहसीलदार सहित अधिकारियों ने तुरंत मरीजों को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में स्थानांतरित किया और यहां उपचार के लिए उन्हें भर्ती करवाया गया।
रिपोर्ट के अनुसार दोनों मरीजों की हालत स्थिर है। इनमें से प्रमोद कुमार अस्थमा से पीड़ित हैं।
श्रद्धा की मां ने आभार व्यक्त करते हुए इस आपातकालीन स्थिति के दौरान उनकी बच्ची को एयरलिफ्ट करने में त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत हस्तक्षेप के फलस्वरूप ही उनकी बेटी को अपने हेलीकॉप्टर के माध्यम से आईजीएमसी पहुंचाया गया।
मुख्यमंत्री के त्वरित प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कदम पीड़ित मानवता के प्रति ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की चिंता को दर्शाता है और संकट की इस घड़ी में उनका व्यक्तिगत हस्तक्षेप सराहनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई अमूल्य सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनावी साक्षरता क्लब टिक्कर व ठनकर स्कूल ने ग्रामीणों को ई.वी.एम. बारे किया जागरूक

सरकाघाट, 21 दिसम्बर- सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) व चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिक्कर व राजकीय मिडिल स्कूल ठनकर के सौजन्य से टिक्कर व ठनकर गांव में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी को 10 साल जेल की सजा : गोपनीय सूचना लीक करने के दोषी

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को गोपनीय सूचना लीक करने के मामले 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। दोनों को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जगदीप धनखड़ से उपराष्ट्रपति के पद से अस्तीफा लेकर भाजपा ने फिर से साबित कर दिया कि भाजपा हमेशा जाट समुदाय के खिलाफ रही : चौधरी युद्धवीर सिंह, हरपाल सिंह हरपुरा

चंडीगढ़  l भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही जाट समुदाय के खिलाफ रही है और देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से उपराष्ट्रपति के पद से अस्तीफा कल रात लेने से साफ हो गया है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश : प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्य के लिए 31 मई, 2026 तक पोषण नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार देर सायं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की...
Translate »
error: Content is protected !!