दो युवक 110 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

by

धर्मशाला, 23 अक्टूबर :  जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना नगरोटा बगवां की टीम द्वारा गश्त के दौरान दो युवकों से 110 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चन्दन राणा पुत्र जन्म सिंह निवासी गांव व डाकघर मुण्डी तहसील धीरा जिला कांगड़ा उम्र 29 साल व अक्षय कुमार पुत्र स्व सतीश कुमार निवासी गांव वलोह डाकघर सांई तहसील थुरल जिला कांगड़ा उम्र 29 साल के कब्जे से 110 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर उपरोक्त दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा इनके विरुद्ध पुलिस थाना नगरोटा बगवां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई नियमानुसार प्रगति पर है।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि उक्त आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध धंधे में सक्रिय थे और निरंतर पुलिस की निगरानी में थे। उक्त आरोपीगण नगरोटा बगवां सब्जी मण्डी के पास चिट्टा बेचने की फिराक में थे तभी पुलिस थाना नगरोटा बगवां की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए इन्हें रंगे हाथों काबू किया तथा इनके कब्जे से 110 चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की ।

उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा पुलिस का नशे के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। नशे और अन्य अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गोद भराई रस्म के साथ सम्पन्न हुआ पोषण पखवाड़ा : कुपोषण के खात्मे के प्रति रहे जागरूक और जीवनशैली में संतुलित आहार करें शामिल : राकेश चौधरी 

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल ने पोषण के प्रति व्यापक प्रचार प्रसार पर दिया बल एएम नाथ। चम्बा  :   पोषण पखवाड़ा 2024 का समापन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म के साथ किया गया। कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैत में 200 आपदा प्रभावित परिवारों को मिली राहत सामग्री, केवल सिंह पठानिया ने बांटी किटें

प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनशील एएम नाथ। शाहपुर : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को रैत में लगभग 200 आपदा प्रभावित परिवारों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुर्सी छोड़ खड़े हो गए स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, बोले- ऐसा वातावरण बनाएंगे तो….आतिशी को पहले ही दिन मिली चेतावनी

नई दिल्ली : नई सरकार के गठन के बाद सोमवार को दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू हो गया। सत्र के पहले ही दिन दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी को स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पहली शिक्षक माँ ‘ एक अनूठी और अभिनव पहल: केवल पठानिया*

शाहपुर के 46 प्री नर्सरी स्कूलों के 515 बच्चों को देंगें अपनी ओर से बैग उपहार शाहपुर,15 मार्च। खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय परिसर शाहपुर में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के अंतर्गत पहली शिक्षक...
Translate »
error: Content is protected !!