दो लाख रुपये की शराब को 25,000 रुपये में बेची : फिर चिट्टा खरीदा और तीन दिन तक किया नशा

by

बिलासपुर : पहले ठेके में शराब की चोरी की और फिर दो लाख रुपये की शराब को 25,000 रुपये में बेच दिया। इस पैसे से फिर चिट्टा खरीदा और तीन दिन तक नशा किया। जब यह युवक पुलिस के हत्थे चढ़े तो चिट्टा नहीं मिलने पर उन्हें अस्पताल ले जाकर इंजेक्शन लगवाने पड़े। यह खुलासा हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की तहसील भराड़ी के लदरौर में शराब के ठेके से हुई चोरी की वारदात की छानबीन में हुआ है। 30 अक्तूबर की रात को लदरौर में शराब के ठेके से देसी और अंग्रेजी शराब की कुल 30 पेटियां चोरी की गईं। पुलिस ने छानबीन करते हुए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें पता लगा कि चोरी की शराब को ले जाने के लिए एक टेंपू का इस्तेमाल किया गया। टेंपू मालिक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका एक रिश्तेदार टेंपू को मांग कर ले गया था। आरोपी युवकों ने पुलिस को बताया कि वे चिट्टे के आदी हैं। चोरी करने से पहले उन्होंने ठेके के पास ही 15 मिनट बैठ कर चिट्टे का नशा किया फिर ठेके में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की शराब को टेंपू में ले जाकर मंडी में एक व्यक्ति को 25,000 रुपये में बेचा। इस रकम से चिट्टा खरीदा और तीन दिन उसका नशा किया। उधर, भराड़ी थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि जब इन युवकों को पुलिस रिमांड पर लिया गया तो ये युवक रिमांड की पहली रात को चिल्लाने लगे। चिल्लाने के बारे पूछा तो उन्होंने बताया कि चिट्टा नहीं मिलने के कारण उनका बदन टूट रहा है। उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया, वहां उन्हें इंजेक्शन लगे तब जाकर उन्होंने रिमांड की अवधि पूरी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राहुल की नागरिकता पर निर्णय के लिए केंद्र को 24 मार्च तक का वक़्त

इलाहाबाद : राहुल गांधी की नागरिकता पर केंद्र के पास अब निर्णय लेने के लिए 24 मार्च तक का समय है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि नागरिकता से संबंधित मामलों पर निर्णय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा राज्यसभा के लिए सदस्य का निर्वाचन किया जाना है। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर (सचिव, हि.प्र. विधानसभा) द्वारा ‘निर्वाचन की सूचना’ (Form-1) जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में 171 व कुल्लू में 20 पदों के लिए होगा इंटरव्यू

रोहित भदसाली। कुल्लू  : 20 पदों पर और ऊना में 171 पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। कुल्लू रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने बताया कि मैसर्ज भारत बुकिंग हॉलिडेज प्राइवेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ मैदान सज-धज के तैयार, राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 की तैयारियां मुक़म्मल…उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण*

ऊना, 26 अप्रैल. राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 को लेकर कांगड़ मैदान सज-धज के तैयार है। उत्सव के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां मुकम्मल ली गई हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (शनिवार) हरोली के...
Translate »
error: Content is protected !!