दो लुटेरों की हत्या करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार : आरोपी लुटेरों का पीछा करते हुए विधीपुर फाटक के पास पहुंचे और तीनों लुटेरों की थी हत्या

by

जालंधर : जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विधीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास दो लुटेरों की हत्या करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी अंगुर गुप्ता ने विस्तार से जानकारी सांझा की। एसएसपी गुप्ता ने कहा कि मृत युवकों ने डिलीवरी बॉयज के साथ लूट की थी। इसी से गुस्साए आरोपियों ने हत्या की। जिसके बाद उन्होंने अपने वॉट्सएप ग्रुप में आरोपियों ने एक मैसेज डाला और बताया कि हमारे एक साथी के साथ लूट हो गई। लूट का पता चलते ही सभी ने अपना काम बंद कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थी। लुटेरे उन्हें मकसूदा चौक के पास मिले। आरोपी लुटेरों का पीछा करते हुए विधीपुर फाटक के पास पहुंचे और वहां ले जाकर सभी ने मिलकर तीनों लुटेरों की हत्या कर दी। क्राइम सीन से बरामद एक्टिवा लूट की थी

आरोपियों ने हत्या रोड साइड पर पड़ी ईंटों से वार कर की थी, जो कि पुलिस ने केस एविडेंस के तौर पर अपने कब्जे में ले ली है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अजीत नगर के रहे वाले पुनीत, बस्ती गुजा दिलबाग नगर के रहने वाले रोहित कुमार उर्फ काई, भार्गव कैंप के रहने वाले मगनदीप और शुभम सत्यवान उर्फ नेपाली निवासी न्यू दशमेश नगर के रूप में हुई है।

एसएसपी ने बताया कि जो एक्टिवा पुलिस को क्राइम सीन से बरामद हुई थी, उक्त एक्टिवा मृत लुटेरों ने गुलाब देवी रोड के पास से लूटी थी। फरार चल रहे तीन आरोपियों की फिलहाल तलाश जारी है, जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मारे गए दोनों आरोपी रोज रात में डिलीवरी बॉयज को टारगेट करते थे और उनके नकदी व फोन लूट लेते थे। 26 मई को जोमेटो डिलीवरी बॉय से लूट हुई तो सभी आरोपियों को खोजने में लग गए थे। 26 मई की रात मर्डर किए गए शिवा और उसके साथी बब्बल को डीएपी फ्लाईओवर के पास उन्होंने देखा और पीछा शुरू कर दिया।

दोनों आरोपियों को विधिपुर पास घेर कर उसकी धुनाई कर दी। दोनों आरोपी धुनाई के दौरान ज्यादा जख़्मी हो गए थे। जिसे एक की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, दूसरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। जल्द चारों आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। जिससे फरार चल रहे बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके।
मोबाइल डंप निकलवाने से ट्रेस हुए आरोपी : पुलिस द्वारा ब्लाइंड मर्डर केस की जांच पिछले काफी समय से की जा रही है। पुलिस ने हाईवे पर कई सीसीटीवी खंगाले, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस ने विधिपुर रेलवे क्रॉसिंग के आसपास का मोबाइल डंप निकलवाया। जिससे उक्त आरोपियों की लोकेशन क्राइम सीन के आसपास पाई गई। पुलिस ने उक्त जांच के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अन्नपूर्णा रसोई, दसूहा के पास गंदा नाला बना स्वास्थ्य के लिए खतरा—स्थानीय निवासियों ने तुरंत कार्रवाई की मांग

होशियारपुर/दसूहा/दलजीत अजनोहा : अन्नपूर्णा रसोई के पास से गुजरने वाला गंदा नाला, जो पवित्र पांडव मंदिर से जुड़ा हुआ है, इलाके के निवासियों के लिए एक गंभीर समस्या बन गया है। दसूहा नगर कमेटी...
article-image
पंजाब

Vigilance Bureau nabs red handed

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Feb.1 :  The Punjab Vigilance Bureau (VB) during its ongoing drive against corruption in the state, has apprehended Harminder Singh, Deputy Chief Engineer and Kewal Sharma, Lineman, posted at Division Range office...
पंजाब

पंजाब सरकार की ओर से स्पोर्टस विंगों में दाखिल होने वाले खिलाडिय़ों के ट्रायल 11 व 12 फरवरी को : रुपेश कुमार

2021-22 सत्र के लिए स्पोर्टस विंग स्कूलों के लिए खिलाडिय़ों के तीन स्थानों पर होंगे ट्रायल: जिला खेल अधिकारी होशियारपुर, 08 फरवरी: पंजाब सरकार की ओर से स्पोट्र्स विंग( डे-स्कालर) स्कूलों में खिलाडिय़ों को...
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा का 38वां कवि दरबार व वार्षिक सम्मान समागम 27 मार्च को : भम्मियां

गढ़शंकर। दोआबा साहित्य सभा, गढ़शंकर दुारा 27 मार्च को सुवह साढ़े दस वजे पिंक रोज होटल में 38वां  कवि दरबार व वार्षिक सम्मान समागम करवाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए सभा के...
Translate »
error: Content is protected !!