दो सप्ताह से बंद राख धनाड़ा बिंदला मार्ग : जिला परिषद मनोज कुमार मनु ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का लिया जायजा

by

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते काफी नुकसान हुए हैं। जगह जगह भूस्खलन तो कहीं बादल फटने की घटनायें तो कहीं जान माल का नुकसान।


वहीं चम्बा में राख धनाड़ा बिंदला मार्ग भी लगभग दो सप्ताह से बंद पड़ा हुआ है।
भारी बारिश के चलते सड़क का डंगा गिरने से सड़क पूरी तरह से टूट गई है और क्षेत्र की दो पंचायतों का हजारों की आबादी का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह से टूट गया है । आज करियां वार्ड के जिला परिषद ने भी गुराड़ पंचायत में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हालांकि फोन के माध्यम से किसी ने बताया था कि सडक बंद हुई है तब से लेकर विभाग के साथ फोन संपर्क में हूं। कार्य आरंभ भी किया जा चुका है। इसके आलावा गुराड़ पंचायत की स्थानीय प्रधान और भरमौर के विधायक डॉ० जनक राज जी भी प्रयासरत हैं और लगातार विभाग के संपर्क में हैं ताकि इस काम को जल्द से जल्द किया जा सके। बाजू में प्लास्टर के कारण कुछ दिन घर में था जिस वजह से आ नहीं पाया आज प्लास्टर खुलते ही पहसे इस क्षेत्र के दौरे पर निकल गया। उन्होंने कहा कि आज मौके पर जाकर पाया कि विभाग द्वारा पैदल चलने वाले लोगों के लिये लोहे के ऐंगल डालकर वैकल्पिक रास्ता तैयार किया गया है परंतु वो रिस्की बहुत ज्यादा है। काम तो विभाग ने शुरु कर दिया है लेकिन थोड़ा धीमी गति से है। जिस गति से आज काम चला हुआ है पंद्रह से बीस दिन ओर लग सकते हैं। उन्होंने विभाग से आग्रह किया कि इसकी गति को बढ़ाया जाये।

हांलांकि ढांक की हाइट भी काफी ज्यादा है और ऊपर से पत्थर गिरने का भी खतरा है और जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं।
उन्होने मौके पर वहीं काम करवा रहे ठकेदार से भी बात कर ध्यान से काम करवाने को कहा लेबर जान जोखिम में डालकर काम कर रही है उनकी सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होने गुराड़ ओर डुलाड़ा पंचायतों की जनता से आग्रह किया है कि कृपया विभाग और प्रशासन का सहयोग करें तथा जब तक काम पूरा नहीं होता यहां से जाने का रिस्क न लें ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी घटना न घटे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टा तस्करी के मामले में महिला वकील गिरफ्तार : 25 महिलाएं पुलिस के निशाने पर

रोहित जसवाल/एएम नाथ। शिमला : अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह गिरोह के मामले में पुलिस ने तहसील वेलफेयर अधिकारी के बाद एक महिला वकील को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी अवंतिका को बुधवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण माह के तहत हो थीम आधारित गतिविधियों का आयोजन : डीपीओ अशोक शर्मा

एएम नाथ। धर्मशाला, 10 सितम्बर। 7वें पोषण माह के अंतर्गत आज मंगलवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत के कार्यालय में एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की… महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का जीता अधिकार

एक 19 साल की महिला कोर्ट में अपनी बात पर डटी रही, और अपने पति के बजाय अपने प्रेमी  को चुना। काउंसलिंग और परिवार के दबाव के बावजूद, हाई कोर्ट ने उसके फैसले को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तलाक के बाद पत्नी ढोल की थाप पर खूब नाची : जश्न मनाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…माता-पिता का मेजर बेटा डिप्रेशन में

लुधियाना :  पति से तलाक के बाद पत्नी ढोल की थाप पर  डांस करने की वायरल वीडियो ने फौजी परिवार को सुर्खियों में ला दिया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ की प्रणिता शर्मा और...
Translate »
error: Content is protected !!