दो साल में ही लोग ‘आप’ से ऊब चुके : शिअद ने मतदाताओं का भरोसा खो दिया हैं – प्रताप सिंह बाजवा

by

चंडीगढ़ : देशभर में सात चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। पहले चरण का चुनाव हो चुका है। पंजाब की सभी सीटों पर सातवें चरण में 1 जून को वोटिंग होगी। इसके मद्देनजर जनता को अपने पाले में करने के लिए नेताओं की ओर से अरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।  इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी 13 सीटें केवल उनकी ही पार्टी जीत सकती है।  बाजवा ने एक बयान में कहा, ‘‘केवल कांग्रेस ही पंजाब में सभी 13 सीटें जीतने की क्षमता रखती है।’’ उन्होंने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह 2022 में सत्ता संभालने के बाद से बुरी तरह ‘विफल’ रही है। विधानसभा में विपक्ष के नेता बाजवा ने आरोप लगाया, ‘‘आप ने 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले और बाद में किसानों से किए गए अपने वादे पूरे नहीं किए।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि पंजाब के लोग दो साल में ही आप से ऊब चुके हैं और अब उन्होंने इसे सबक सिखाने का फैसला कर लिया है।

                         शिरोमणि अकाली दल (शिअद) पर निशाना साधते हुए बाजवा ने कहा कि पार्टी ने किसानों और सिख पंथ (समुदाय) समेत अपने मुख्य मतदाताओं का भी भरोसा खो दिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा को पंजाब में, खासकर किसानों से भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि वह सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी देने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रही है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे। यह भारत में सबसे लंबे वक्त तक चलने वाला आम चुनाव होगा, जो 44 दिनों तक चलेगा। मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करेंगे और लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

7 होटल व रेस्टोरेंटों को भेंट किए डिप्टी कमिश्नर ने हाईजीन रेटिंग के सर्टिफिकेट

होशियारपुर, 25 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज शहर के होटल व रेस्टोरेंट मालिकों को हाईजीन रेटिंग के सर्टिफिकेट भेंट किए। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से कमिश्नर फूड एवं ड्रग्ज...
article-image
पंजाब

पचार गिरोह के 12 सदस्य गिरफ्तार : भारी मात्रा में हथियार और हेरोईन बरामद

अबोहर :  पुलिस को कल देर शाम उस समय बडी सफलता हाथ लगी जब पुलिस टीम ने एक सैलून में छापेमारी करते हुए वहां से 12 लोगों को अवैध हथियारों, जिंदा कारतूस व 100...
article-image
पंजाब

पंजाब में चुनावों में 13,000 पंचायत पदाधिकारियों में से 3,000 निर्विरोध निर्वाचित होना बहुत विचित्र : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इस तथ्य को ‘बहुत विचित्र’ बताया कि पंजाब में हाल में हुए चुनावों में 13,000 पंचायत पदाधिकारियों में से 3,000 निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कोर्ट ने असंतुष्ट उम्मीदवारों को...
पंजाब

सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करें, मरीज को तत्काल पहुंचाएं नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र

जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी स्नेक वेनम उपलब्धः सीएमओ ऊना – बरसात के मौसम में सांप के काटने के मामले बढ़ने की आशंका रहती है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्राथमिक...
Translate »
error: Content is protected !!