दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोहलरों माहिलपुर में 46वां वार्षिक समारोह आयोजित

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  माहिलपुर क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सत्र 2024-25 का 46वां वार्षिक समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित समागम में मुख्य अतिथि के रूप में सुखजिंदर सिंह सरा सेवा मुक्त लेबर कमिश्नर शामिल हुए इस अवसर पर उनके साथ सुरिंदर सिंह बैंस, इश्मीत सिंह बैंस, गोविंद लूथरा ,अशोक कुमार व राम सरूप आदि उपस्थित थे।इनके अतिरिक्त छात्रों के अभिभावकों और क्षेत्र की प्रमुख शख्सियतों ने भाग लिया इस अवसर पर स्कूल के छात्रों को ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला शुरू की और अपनी कला के माध्यम से स्वागत गीत गाकर दर्शकों और विशिष्ट अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद एक सुंदर नृत्य प्रदर्शन (दुर्गा शतुति) और प्रार्थनाएं हुईं। उपरांत बच्चों ने नुक्कड़ नाटक, गुजराती लोक नृत्य डांडिया, राजस्थानी लोक नृत्य कालबेलिया, शैक्षिक कोरियोग्राफी विजय-गीत, देशभक्ति गीत, हिमाचली लोक नृत्य, भांगड़ा, हिप-हॉप नृत्य, झुम्मर, शास्त्रीय नृत्य, लुडी और प्रमुख लोक नृत्य , पंजाब का गिद्दा पेश किया गया। कार्यक्रम के मध्य में विद्यालय संस्था की खेल, कला एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यालय संस्था की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक हरजिंदर सिंह गिल आदि की सराहना की इस अवसर पर स्कूल की चेयरपर्सन श्री मति हरप्रीत कौर, स्कूल के संस्थापक एस.एस. बलवंत सिंह संधू एवं स्व. बलविंदर कौर को विशेष रूप से याद किया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल अरुण गुप्ता की ओर से अपने शब्दों के माध्यम से सभी को धन्यवाद किया और विद्यालय की ऐतिहासिक यात्रा का भी उल्लेख किया, इस प्रकार यह वार्षिक समारोह राष्ट्रीय गीत के साथ बड़े उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएसपी गुरमुख सिंह बने जिला चोक बाल ऐसोसिएशन कपूरथला के अधयक्ष

कपूरथला/दलजीत अजनोहा :.जिला चोक बाल एसोसिऐशन कपूरथला की ओर से विशेष मीटिंग का आयोजन नयू आहूजा स्वीटस नजदीक चारबती चौक में ममता और गगनदीप कौर की अगुवाई में किया गया। इस मीटिंग में विशेष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा से पहले बड़ा बदलाव : डिवीजन, डिस्टिंक्शन, एग्रीगेट नहीं दिया जाएगा

नई दिल्ली : सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा से पहले एक बड़ा बदलाव किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE कक्षा 10 और...
article-image
पंजाब

War Against Drugs is a

Jalandhar/ July 11/Daljeet Ajnoha : In an exclusive conversation with senior journalist Sanjeev Kumar, ADGP MF Farooqi from PAP Complex Jalandhar declared the Punjab Police’s anti-drug campaign a decisive and historic battle, with the...
article-image
पंजाब

चुनाव ड्यूटी के बहाने स्कूलों से कंप्यूटर टीचरों को बुलाया और एस.डी.एम. कार्यालयों में उनसे क्लर्क का काम गलत बात : डीटीएफ

गढ़शंकर : चुनाव विभाग ने चुनाव ड्यूटी के बहाने शिक्षकों को विद्यार्थियों को पढ़ाने के वास्तविक काम से हटा कर एसडीएम कार्यालय में क्लर्क के काम पर पर लगा दिया। यह शब्द डीटीएफ के...
Translate »
error: Content is protected !!