दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल का सीबीएसई 12वीं का परिणाम शानदार 

by
गढ़शंकर, 13 मई: दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीबीएसई 12वीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा है। 13 मई को सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में इलाके की नामवर शैक्षणिक संस्था दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं कक्षा का परिणाम बहुत ही शानदार रहा। इस संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल निदेशका श्रीमती हरप्रीत कौर ने बताया कि कॉमर्स ग्रुप के विद्यार्थी चैतन ने 95 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम, जसनीत कौर ने 94.4 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और कैटरीना लाल ने 94 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
   नॉन मेडिकल ग्रुप में विद्यार्थी रोहन खन्ना ने 94 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान, विनय कुमार ने 91 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान व अर्पण खुत्तन ने 90.2 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेडिकल ग्रुप में स्कूल के छात्रा तहिज़व डमाना ने 93.2 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सुखराज कौर ने 90 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और ईशा धीर ने 89 फीसदी अंक प्राप्त कर  तृतीय स्थान प्राप्त किया।
     इसी प्रकार आर्ट्स ग्रुप की छात्रा दीपांसी चौधरी ने 92.2 फीसदी अंक हासिल कर प्रथम स्थान, गुरलीन कौर ने 91.4 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और गुरलीन कौर ने 89 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विशेष कथन यह है कि स्कूल के 150 विद्यार्थियों ने पहले दर्जे में रहकर स्कूल की 12वीं कक्षा का परिणाम बहुत ही शानदार बना दिया। इस शानदार परिणाम की खुशी प्रकट करते स्कूल निर्देशिका हरप्रीत कौर ने बच्चों के अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी और स्कूल के विद्यार्थियों तथा अध्यापकों द्वारा की गई मेहनत व लग्न की प्रशंसा करते विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन : 48 घंटे में ही इस पेज को 55 लाखों ने फॉलो किया

नई दिल्ली :पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम को सुधारने को लेकर जंतर-मंतर का विरोध प्रदर्शन अभी खत्म हुआ ही था कि सोशल मीडिया पर एक पर नए आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है. इसे...
article-image
पंजाब

Voters approved the work of

Hoshiarpur/July 14 /Daljeet Ajnoha : Voters in Jalandhar West by-election have approved the work of Punjab Government led by Chief Minister Bhagwant Mann. This was disclosed by Cabinet Minister Bram Shankar Jimpa while celebrating...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में शिव कुमार बटालवी के जन्मदिन को समर्पित काव्य-पाठ प्रतियोगिता आयोजित

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में कॉलेज के पंजाबी विभाग द्वारा प्रसिद्ध पंजाबी कवि शिव कुमार बटालवी के जन्मदिन को समर्पित काव्य-पाठ प्रतियोगिता आयोजित की...
article-image
पंजाब

“Let the Punjabi Flag Fly

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 15 : The newly composed song “Let the Punjabi flag fly high across the world” by internationally acclaimed writer, lyricist, and journalist S. Ashok Bhora has become a hot topic...
Translate »
error: Content is protected !!