दोआबा साहित्य सभा ने शायर सुरजीत पातर के निधन पर किया शोक व्यक्त

by
गढ़शंकर, 13 मई: दोआबा साहित्य सभा रजि. गढ़शंकर की बैठक गांधी पार्क स्थित सभा के कार्यालय में हुई, जिसमें महान कवि सुरजीत पातर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया और बिछुड़ी आत्मा को दो मिनट का मौन रख कर श्रदाँजलि अर्पित की गई। सुरजीत पातर की कविताओं में नई पंजाबी कविता के सभी लहरों का उल्लेख मिलता है। वह पंजाबी साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़े उच्च स्तर के संस्थानों को नेतृत्व और संरक्षण प्रदान करते रहे हैं। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष डॉ. बिक्कर सिंह, महासचिव केंद्रीय पंजाबी लेखक  सभा (सेखों) के महासचिव प्रो. संधू वरयानवी, संतोख सिंह वीरजी, विजय भट्टी, तरनजीत सिंह, अवतार पक्खोवाल, सरवन सिद्धू, कृष्ण गढ़शंकरी, मास्टर गुरमेल सिंह, शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष दर्शन मट्टू एवं संरक्षक सुभाष मट्टू, अमरीक हमराज़, बलवीर खानपुरी, रणवीर बब्बर, प्रो. जे.बी. सेखों, प्राचार्य गुरजंट सिंह, हरदेव राय, हरिलाल नफरी एवं अन्य सहयोगी उपस्थित थे। तत्पश्चात् कवि दरबार हुआ जिसमें उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत साथी की ग़ज़लें ही पेश कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Vastu Expert Warns: Debris in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.17 : Violating Vastu principles—from laying the foundation to painting—can lead to various problems in building construction, says internationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupendra Vastu Shastri.In today’s urban landscape, high-rise buildings...
article-image
पंजाब

देश विभाजन के समय मारे गए पंजाबियों की याद में अकाल तख्त पर हुई अरदास

अमृतसर, 16 अगस्त । शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रविवार को 1947 में देश के विभाजन और हिंसा के दौरान मारे गए पंजाबियों की याद में श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास की, जिसमें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 : कौन हैं 2 सांसद शेख अब्दुल राशिद व अमृतपाल सिंह, जो जेल से ही डालेंगे वोट

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 में अभी नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। 9 सितंबर 2025 को मतदान और उसी दिन मतगणना होनी है। जगदीप धनखड़ ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीत के सभी गांवों के लोगों को एंट्री टैक्स से छूट दी जाये और पास की जगह आधार कार्ड मान्य हो : कुलभूषण कुमार

गढ़शंकर : लोक बचायो पिंड बचायों संघर्ष कमेटी द्वारा कल एक अप्रैल को कोकोवाल मजारी बॉर्डर पर हिमाचल प्रदेश द्वारा लगाए एंट्री टैक्स के खिलाफ किया जायेगा। लोक बचायो पिंड बचायों संघर्ष कमेटी के...
Translate »
error: Content is protected !!