दोनों शहरी निकायों के कुल 6966 मतदाता करेंगे 44 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला….सुजानपुर और भोटा में मतदान के लिए पुख्ता प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 16 मई। जिला की दो शहरी निकायों-नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा में रविवार को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन दोनों शहरी निकायों के कुल 6966 मतदाता 44 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन सभी मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में सभी तरह की प्रचार गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इस दायरे में किसी भी तरह की प्रचार सामग्री प्रदर्शित करने, मतदाताओं को लुभाने या प्रभावित करने से संबंधित अन्य सभी गतिविधियों पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद सुजानपुर के 9 वार्डों के लिए कुल 29 प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड नंबर-1 में 2 उम्मीदवार, वार्ड नंबर-2 में 3, वार्ड नंबर-3 में 4, वार्ड नंबर-4 में सर्वाधिक 6, वार्ड नंबर-5 में 3, वार्ड नंबर-6 में 4, वार्ड नंबर-7 में 2, वार्ड नंबर-8 में 3 और वार्ड नंबर-9 में 2 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
उधर, नगर पंचायत भोटा के 7 वार्डों में कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वार्ड नंबर 7 ज्वाला नगर में 3 उम्मीदवार हैं। जबकि, अन्य सभी वार्डों में 2-2 उम्मीदवारों के बीच सीधे मुकाबले होंगे। वार्ड नंबर 1 रविदास नगर में वीना देवी और सरोज कुमारी, वार्ड नंबर 2 इंदिरा नगर में अश्वनी कुमार और सन्नी शर्मा, वार्ड नंबर 3 कृष्णा नगर में रिंका देवी और सर्वजीत कौर, वार्ड नंबर 4 नारायण नगर में मनोरमा शर्मा और लता कुमारी, वार्ड नंबर 5 में ज्योति धीमान और रंजना कतना, वार्ड नंबर 6 में मुख्तियार सिंह और बलदेव सिंह आमने-सामने होंगे। जबकि, वार्ड नंबर 7 ज्वाला नगर में अनिल कुमार, संजय कुमार और शरण प्रसाद में तिकोना मुकाबले होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रविवार को सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान होगा और मतदान की समाप्ति के बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने दोनों शहरी निकायों के सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नशे से बनाईं 259 संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर, नेटवर्क की डिटेल भी मांगी : मुख्यमंत्री ने सभी पुलिस अधीक्षकों को डोजियर तैयार करने के निर्देश

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशा माफिया की ओर से अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को ध्वस्त किया जाएगा। कार्रवाई के लिए 259 संपत्तियों की पहचान की गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 फरवरी को सरकाघाट विस क्षेत्र के रखोटा में होगा ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

सरकाघाट 29 जनवरी – जिला के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रखोटा में 2 फरवरी को सुबह 10 बजे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में सड़क दुर्घटनाओं में हुई भारी कमी

सरकार के सड़क सुरक्षा सुधार के लिए उठाए गए कदमों से अनगिनत अमूल्य जीवन बचाए एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा सुधार के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

90 वर्षीय बचितर सिंह की मौत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कालेज अमृतसर के लिए किया दान

गढ़शंकर।  गांव बिल्डों के 90 वर्षीय बचितर सिंह की मौत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कालेज अमृतसर को रोटरी आई बैंक कोर्निया ट्रांसपेलेंट सोसाइटी द्वारा दान कर दिया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!