दोस्त मानकर एक ही कमरे में रात बिताई : उसी ने उसकी बाइक, मोबाइल फोन और नकदी पर कर दिया हाथ साफ

by
एएम नाथ। शिमला, 29 मई । राजधानी शिमला के उपमंडल सुन्नी में एक युवक के साथ बड़ा धोखा हो गया। जिस व्यक्ति को उसने अपना दोस्त मानकर एक ही कमरे में रात बिताई, उसी ने उसकी बाइक, मोबाइल फोन और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर सुन्नी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
                          जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह पुत्र बलबीर सिंह, गांव पदराणा, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर (पंजाब), वर्तमान में दलिप ठाकुर बिल्डिंग, जुब्बड़ (सुन्नी) में रह रहा है। उसने पुलिस को बताया कि 27 मई की रात वह अपने दोस्त सतवंत सिंह पुत्र गुरचैन सिंह, गांव दोपालपुर, नवांशहर (पंजाब) के साथ किराए के कमरे में रुका था। दोनों साथ ही सोए थे। गुरमीत ने अपनी बाइक कमरे के बाहर खड़ी की थी और उसकी चाबियां व मोबाइल फोन (ओप्पो 5जी) अपने बेड पर रखा था। मोबाइल के कवर में 10 हजार रुपये की नकदी भी थी, जो उसने तकिए के पास रख दी थी।
           सुबह करीब 5 बजे जब गुरमीत सिंह की नींद खुली, तो उसे न मोबाइल मिला, न ही नकदी। उसने कमरे में देखा तो सतवंत सिंह भी वहां मौजूद नहीं था। जब वह बाहर निकला तो बाइक भी गायब थी। आसपास तलाशने पर भी सतवंत सिंह का कोई सुराग नहीं लगा।  गुरमीत सिंह का आरोप है कि सतवंत सिंह ही उसकी बाइक, मोबाइल और 10 हजार रुपये चुराकर रातोंरात फरार हो गया। इस पर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
                  सुन्नी थाना पुलिस ने गुरमीत सिंह की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 305(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का नोटिस : सरकार से 4 हफ्ते में जवाब तलब

एएम नाथ । शिमला, 30 अप्रैल । हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के मुकाबले कम महंगाई भत्ता दिए जाने के मामले में हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार को...
article-image
पंजाब

Powercom Profitable? Then Why Sell

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.9 : Senior BJP leader and former Cabinet Minister Tikshan Sood has dismissed the government’s claims that Punjab State Power Corporation Limited (PSPCL, commonly known as Powercom) is running in profit, calling it...
article-image
पंजाब , समाचार

सबसे साक्षर जिला होशियारपुर को होने का गौरव बुजुर्गों की महान सोच का नतीजा: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

पालदी स्कूल ने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपना परचम लहराया : जय कृष्ण सिंह रोड़ी माहिलपुर : होशियारपुर को सबसे शिक्षित लोगों का जिला होने का गौरव प्राप्त है...
Translate »
error: Content is protected !!