दौड़ा ऊना : एचआईवी-एड्स पर जन जागरूकता को 5 किलोमीटर की ‘रेड रन’ मैराथन का किया आयोजन

by

रोहित भदसाली। ऊना, 22 अगस्त. ऊना जिले में एचआईवी-एड्स को लेकर छात्रों में जागरूकता वृद्धि के उद्देश्य से 22 अगस्त गुरुवार को 5 किलोमीटर की ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई के संयुक्त प्रयास से हुए इस आयोजन में उपायुक्त जतिन लाल ने हरी झंडी दिखा कर दौड़ को रवाना किया। मैराथन प्रातः 8 बजे रामपुर से आरंभ होेकर सोमभद्रा पुल से समनाल होते हुए वापस रामपुर में संपन्न हुई।
मैराथन में ‘रेड रिबन क्लबों’ का संचालन करने वाले जिले के 8 शिक्षण संस्थानों के 17 से 25 आयु वर्ग के 46 विद्यार्थी भाग लिया। इनमें 24 लड़के और 22 लड़कियां शामिल रहीं।
उपायुक्त ने बताया कि इस मैराथन का उद्देश्य समाज में एचआईवी के प्रति जागरूकता फैलाना और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इसके अलावा, नशा और अन्य जोखिम भरे व्यवहारों से बचने के प्रति भी जागरूक किया गया। इस प्राकर के व्यसन युवाओं को एचआईवी और अन्य यौन संचारित संक्रमणों (एसटीआई) से संक्रमित होने के खतरे में डाल सकते हैं। युवाओं को उनसे बचने तथा फिटनेस पर ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने बताया स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों में एचआईवी के प्रति जागरूक फैलाने के लिए कैम्पेन चलाया गया है जोकि 12 अक्तूबर तक चलेगा जिसमें रैलियों और नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
यह रहे प्रतिभागी संस्थान
मैराथन में भाग लेने वाले संस्थानों में राजकीय कॉलेज बंगाणा, राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना, एसबीडीएम राजकीय कॉलेज बीटन, राजकीय डिग्री कॉलेज अंब, डीएवी कॉलेज दौलतपुर चौक, राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली, राजकीय डिग्री कॉलेज चौकी मन्यार व राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड शामिल रहे।
उपायुक्त ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
रेड रन मैराथॉन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चौथे व पंाचवे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को उपायुक्त जतिन लाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मैराथॉन में पुरुष वर्ग में राजकीय डिग्री कॉलेज अम्ब से अभिषेक ने पहला स्थान, राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना से मोहित कुमार ने दूसरा, अरूण पठानिया ने तीसरा, चंदन सिंह ने चौथा तथा राजकीय डिग्री कॉलेज दौलतपुर चौक से श्याम ठाकुर ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा महिला वर्ग में राजकीय डिग्री कॉलेज से ज्योति वाला ने प्रथम, रवीना ने दूसरा, स्वाति ने तीसरा, राजकीय डिग्री कॉलेज अम्ब से मैहक ने चौथा और एबीवी राजकीय डिग्री कॉलेज बंगाणा से स्वाति ने पांचवा स्थान हासिल किया।
उपायुक्त ने बताया कि ने पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 2500, 2000, और 1500 रुपये के नकद पुरस्कार तथा 700-700 रुपये के चार सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। यह नकद पुरस्कार विजेताओं को सितंबर के पहले सप्ताह में होने वाली राज्य स्तरीय मैराथन में भाग लेने पर प्रदान किए जाएंगे।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा, जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमेश रत्तू, चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय मनकोटिया एमओएच डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू, जिला खेल एवं युवा मामले अधिकारी उत्तम डोड, जिला कार्यक्रम अधिकारी विशाल ठाकुर, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा साशवत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी के गुटों ने ईमानदारी से प्रयास किया कि मुख्यमंत्री इस्तीफा दे- महिला सम्मान निधि योजना का बजट में उल्लेख नही, कांग्रेस की मंशा साफ: जयराम

राज्यसभा चावन के नतीजों के बाद सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं सम्मान निधि के अंतर्गत 2 माह की राशि महिलाओं के खाते में डालने वाला बयान, आचार संहिता का उलंघन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

10 गिरफ़्तार : पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ सांझे ऑपरेशन में नशा तस्करी सिंडिकेट का किया पर्दाफाश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों पर नशों विरुद्ध शुरु की जंग के अंतर्गत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुये पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ( ए. एन. टी. एफ.) ने केंद्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवनियुक्त ‘वन मित्रों’ के लिए प्रशिक्षण मैनुअल मुख्यमंत्री ने किया जारी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर, शिमला में नवनियुक्त ‘वन मित्रों’ के लिए प्रशिक्षण मैनुअल जारी किया। इस मैनुअल का उपयोग वन मित्रों को वन अग्नि प्रबंधन, विभागीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री 9 और 10 जनवरी को नादौन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे

हमीरपुर 08 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 9 और 10 जनवरी को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 9 जनवरी को हैलीकॉप्टर के माध्यम से...
Translate »
error: Content is protected !!