धरती दिवस मौके खालसा कालेज में वैबीनार करवाया और पौधे वितरित किए

by


गढ़शंकर : बब्बर अकाली यादगारी खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृतेव में कालेज के लाईफ साइंसिज विभाग द्वारा धरती दिवस मौके वैैबीनार करवाया गया और पौधे लगाए गए। वैबीनार के मुख्य वक्ता डा. रजनी लांबा डायरैक्टर रीडस संस्था ने संबोधित करते विद्यार्थियों को कुदरत से मिलकर धरती व वातावरण को बचाने के लिए उत्साहित किया। स. सुखचैन सिंह मोहाली ने पेड़ों की सांभ संभाल, पानी का सही उपयोग करने, कुदरत से प्यार करते मौजूदा संसाधनों का सही ढंग से प्रयोग करने पर बल दिया। प्रो. अश्विनी कुमार ने बताया कि 1970 से धरती दिवस मनाने की शुरूआत हुई थी जिस मौके धरती की सांभ संभाल का प्रण लेते हैं। इस मौके बारहवीं व बीएससी के छात्रों ने विचार पेश किए। वैबीनार की समाप्ति मौके विभाग के मुखी डा. मनबीर कौर ने वक्ताओं का धन्यवाद करते धरती दिवस मौके पौधे लगाने की मुहिम में विद्यार्थियों द्वारा निभाई भूमिका की सराहना की। जंगलात विभाग, लैब अटैंडैंट हरदीप सिंह व जसपाल सिंह के सहयोग से डा. मनबीर कौर, डा. कुलदीप कौर, प्रो. जतिंदर कौर, प्रो. अश्विनी कुमार, प्रो. जसप्रीत कौर द्वारा गांव डुगरी के स्कूल में नीम के पौधे लगाए गए व कालेज में विद्यार्थियों को नीम के पेड़ की महत्ता से अवगत करवाते नीम के पौधे वितरित किए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्राइम सिनेमा के मालिक और प्रबंधकों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मामला दर्ज

चंडीगढ़ : आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने एमसीएमसी कमेटी पटियाला की सिफारिशों पर प्राइम सिनेमा के मालिक और प्रबंधकों के खिलाफ और क्यूब सिनेमा के...
article-image
पंजाब

विद्युत अधिनियम 2025 के लागू होने से लोगों को मिल रही बिजली सुविधा समाप्त हो जाएगी : कॉमरेड सुखविंदर सिंह सेखों ।

गढ़शंकर l सीपीआईएम की विषेश बैठक नेत्र कॉमरेड सुभाष मट्टू की अध्यक्षता में हुई । जिसमें पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड सुखविंदर सिंह सेखों ने संबोधित करते हुए कहा कि किसानों और कृषि मजदूरों...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग पर पंजाब विधानसभा में हंगामा : कांग्रेस- आप के बीच तीखी बहस

चंडीगढ़ ।  पंजाब विधानसभा में गुरुवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी  के बीच तीखी बहस देखने को मिली. कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग उठाई, लेकिन जब नेता...
article-image
पंजाब

आरेंज अलर्ट : पंजाब में तीन दिन भारी वर्षा की चेतावनीI

लुधियाना: 19 जुलाई :मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से मंगलवार से पंजाब में तीन दिन तक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने आरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!