धर्मपुर की बदहाल सड़कें खोल रही सुक्खू सरकार के विकास दावों की पोल: जयराम ठाकुर

by

सड़कों की मरम्मत का पैसा कहां जा रहा, सरकार जवाब दे, धर्मपुर में कार्यकर्ताओं से मिले जयराम ठाकुर, चुनावी तैयारियों को लेकर किया मंथन

एएम नाथ। मंडी/धर्मपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय नेताओं एवं पदाधिकारियों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने धर्मपुर की बदहाल सड़कों को लेकर सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति ने सुक्खू सरकार के विकास के दावों की पोल खोल दी है। क्षेत्र की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों के लिए पैदल चलना और वाहन चालकों के लिए सुरक्षित वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है। बरसात के बाद स्थिति और गंभीर हुई है, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई गंभीर प्रयास दिखाई नहीं दे रहा है। धर्मपुर से कांग्रेस का विधायक है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। इसके बावजूद क्षेत्र की जनता को सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के लिए कितना बजट उपलब्ध करवाया गया और उसका धरातल पर कितना उपयोग हुआ। जनता के विकास के लिए आने वाला पैसा आखिर कहाँ खर्च हो रहा है? पूरे प्रदेश में सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएँ अत्यंत दयनीय स्थिति में हैं। आज प्रदेश के लोग भाजपा की सरकार को याद कर रहे हैं, क्योंकि सुक्खू सरकार लोगों को कुछ देने के बजाय उनसे सुविधाएँ छीनने में लगी है। संस्थान बंद करना, लोगों को नौकरी से निकालना और जनसुविधाओं में कटौती करना ही सुक्खू सरकार का प्रमुख काम रह गया है।
धर्मपुर प्रवास के दौरान जयराम ठाकुर ने प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत मंथन हुआ। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ जनता के बीच पहुंचने का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण को देखकर विश्वास है कि भाजपा पूरी एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेगी। कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर जनता की समस्याओं और सरकार की नाकामियों को सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मपुर में इस बार जो कसर रह गई है, उसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से पूरा करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में धर्मपुर सहित पूरे प्रदेश में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाएंगे और कांग्रेस की जनविरोधी एवं विकास विरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।
इस दौरान पूर्व मंत्री महेंद्र ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी रज़त ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।
—————————
भाजपा महामंत्री संजीव कटवाल के घर पहुंचकर प्रकट की शोक संवेदना

जयराम ठाकुर ने भाजपा हिमाचल के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल के पूजनीय पिता के निधन के उपरांत आज उनके निवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान संगठनों की एकता के लिए हुई बैठक रही बेनतीजा , अब 18 जनवरी को होगी बैठक

संगरूर, 13 जनवरी :   संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और शंभू और खनौरी सीमा पर दो मंचों संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बीच एकता को लेकर आज पातड़ा के गुरुद्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाई कोर्ट में नौकरी के नाम पर ठगा युवक : खुद को बड़ा अधिकारी बताकर ऐंठ ली रकम

एएम नाथ । शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधनी शिमला में हाई कोर्ट में माली की नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार बीबीएमबी से 14 वर्षों से लंबित ऊर्जा बकाया वसूली के लिए प्रयासरत : वरिष्ठ अधिवक्ताओं की टीम सर्वोच्च न्यायालय में मजबूती से रखेगी प्रदेश का पक्ष

एएम नाथ। शिमला :  जेएसडब्ल्यू ऊर्जा मामले में सर्वोच्च न्यायालय में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के उपरांत वर्तमान प्रदेश सरकार अब बीबीएमबी परियोजनाओं से 14 वर्षों से लंबित ऊर्जा बकाया की वसूली के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

107 वर्षीय मिल्खी राम ने डाला वोट, युवाओं को किया प्रेरित : 570 हुई घर से मतदान करने वालों की संख्या: एसडीएम

देहरा/ तलवाड़ा : राकेश शर्मा ।  देहरा में विधानसभा उपचुनावों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की टीमें पिछले चार दिन से लगातार बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घरों में जाकर उनका वोट डलवा रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!